फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   hydropower project Electricity expensive, but solar power electricity cheaper : Bharat Jhunjhunwala

जल विद्युत परियोजना की बिजली महंगी, लेकिन सौर ऊर्जा की सस्ती : भरत झुनझुनवाला

Thu, 12 Dec 2019 02:08 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 12 Dec 2019 02:08 PM IST
सार

  • सिंगोली और पीपलकोटी जल विद्युत परियोजनाओं का काम बंद करने की मांग

विज्ञापन
hydropower project Electricity expensive, but solar power electricity cheaper : Bharat Jhunjhunwala
भरत झुनझुनवाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीपुल्स फोरम और महिला मंच की ओर आयोजित प्रेसवार्ता में लेखक प्रो. भरत झुनझुनवाला ने मंदाकिनी नदी पर बन रही सिंगोली-भटवाड़ी (99 मेगावाट) जल विद्युत परियोजना और अलकनंदा नदी पर बन रही विष्णुगाड-पीपलकोटी (444 मेगावाट) जल विद्युत परियोजना का काम बंद करने की मांग की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा से बिजली सस्ती पड़ती है जबकि इन परियोजनाओं की बिजली उपभोक्ताओं को महंगी पड़ती है। ऐसे में दोनों परियोजनाओं को बंद कर सरकार 50750 करोड़ रुपये की बचत कर सकती है।
विज्ञापन


बुधवार को पत्रकारों से वार्ता में प्रो. भरत झुनझुनवाला ने निर्माणाधीन सिंगोली-भटवाड़ी और विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजनाओं पर अपनी अध्ययन रिपोर्ट की जानकारी दी। बताया कि दोनों परियोजनाओं से उत्तराखंड और देश को कोई लाभ मिलने वाला नहीं है। सौर ऊर्जा की बिजली तीन रुपये प्रति यूनिट बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि इन परियोजनाओं में छह रुपये प्रति यूनिट बिजली बनेगी। इसका सीधा असर बिजली उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। ऐसे में स्पष्ट है कि उपभोक्ताओं को भविष्य में महंगी बिजली मिलेगी। उन्होंने सरकार से मांग की कि वह जल्द दोनों परियोजनाओं को काम बंद कर दें। इस अवसर पर महिला मंच की अध्यक्ष कमला पंत और पीपुल्स फोरम के जयकृत कंडवाल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed