लवमैरिज का ऐसा अंजाम देख प्यार करने वाले सोचेंगे दस बार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी को अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ था कि प्यार की जगह झगड़ों ने ली और फिर इस लवमैरिज का जो हाल हुआ उसे पढ़कर प्यार करने वाले भी दस बार सोचेंगे।
पारिवारिक कलह से तंग आकर आदिबदरी तहसील के खेतगदेरा ग्राम पंचायत के बूराखोली गांव में पति पत्नी ने जहर गटक लिया। घटना में पत्नी ने जहां अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। वहीं पति की गंभीर हालात को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
पुलिस ने तहसीलदार की मौजूदगी में मृतक महिला का पंचायतनामा और पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। जानकारी मुताबिक लोनिवि में बेलदार के पद पर कार्यरत और बूराखोली निवासी दर्शन सिंह (25) पुत्र कलम सिंह और दर्शन की पत्नी प्रीति (23) ने मंगलवार मध्य रात्रि को जहर गटक लिया।
प्रीति ने तोड़ दिया रास्ते में ही दम
घटना का पता लगने पर ग्रामीण रात में ही दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्णप्रयाग लाए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही प्रीति ने दम तोड़ दिया। जबकि दर्शन की हालात गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि दर्शन और प्रीति ने इसी साल फरवरी माह में प्रेम विवाह किया था। कोतवाली निरीक्षक बृजमोहन राणा ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या जहर पीने का कारण पारिवारिक कलह बताई जा रही है, लेकिन अभी तक मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।