फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Husband stabs wife to death in a dispute Jolly Grant Dehradun Crime news Husband Wife

Jollygrant: आपसी विवाद के बाद पत्नी पर किए चाकू से वार, उपचार के दौरान महिला की मौत, आरोपी पति गिरफ्तार

Sat, 18 Apr 2026 02:39 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट Published by: Renu Saklani Updated Sat, 18 Apr 2026 02:39 PM IST
सार

आपसी विवाद के बाद पत्नी पर पति ने चाकू से वार कर दिए। महिला को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Husband stabs wife to death in a dispute Jolly Grant Dehradun Crime news Husband Wife
police - फोटो : istock

विस्तार

जौलीग्रांट पाल मोहल्ले में आपसी विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से वार कर दिया। घायल महिला ने उपचार के दौरान जौलीग्रांट अस्पताल में दम तोड़ दिया। शुक्रवार शाम आपसी विवाद में पाल मोहल्ला में किराए पर रहने वाले आरोपी पति गोपाल (39) ने अपनी पत्नी प्रतिभा (30) को घायल कर दिया।
विज्ञापन


महिला को जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान आज सुबह प्रतिभा की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार आरोपी पति मूल रूप से पीलीभीत का रहने वाला है। वर्तमान में पति-पत्नी दोनों जौलीग्रांट पाल मोहल्ले में रहते थे। आरोपी पति मजदूरी करता है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Gangotri Dham:  आर्मी बैंड व ढोल दमांऊ की अगुवाई में रवाना हुई मां गंगा की डोली, कल खुलेंगे धाम के कपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला के भाई विवेक द्वारा इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जौलीग्रांट पुलिस चौकी इंचार्ज चिंतामणि मैथानी ने कहा कि आरोपी पति ने अपनी पत्नी के पेट पर चाकू से दो बार वार किया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कहा कि मृतका के भाई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed