फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Husband kills wife in domestic dispute in Khanpu, Uttarakhand news

पत्नी को दी बेरहमी से मौत: बच्चों के साथ रात में सोई थी मां, बेदर्दी से पति ने घोंट दिया गला, फिर किया कबूलनामा

Mon, 18 Jul 2022 04:18 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, खानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, खानपुर Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 18 Jul 2022 04:18 PM IST
सार

बबलू की शादी लगभग 15 वर्ष पहले कनखल थाने के जमालपुर गांव निवासी सुशीला से हुई थी। उसका एक बेटा और एक बेटी है। रात में बबलू ने सुशीला की चारपाई पर रखी चुनरी से गला घोटकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार कुछ दिनों से बबलू का घरेलू बातों को लेकर सुशीला से विवाद चल रहा था।

विज्ञापन
Husband kills wife in domestic dispute in Khanpu, Uttarakhand news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

पति ने चुनरी से गला घोटकर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद थाने पहुंचकर पुलिस को हत्या करने की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


खानपुर क्षेत्र के डुमनपुरी गांव निवासी बबलू की शादी लगभग 15 वर्ष पहले कनखल थाने के जमालपुर गांव निवासी सुशीला से हुई थी। बबलू के एक बेटा और एक बेटी है। पुलिस के अनुसार कुछ दिनों से बबलू का घरेलू बातों को लेकर सुशीला से विवाद चल रहा था। शनिवार रात को भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन


कहासुनी के कुछ देर बाद सुशीला बेटे व बेटी के साथ सो गई थी। रात में बबलू ने सुशीला की चारपाई पर रखी चुनरी से गला घोंटकर हत्या कर दी। सुबह लगभग साढ़े आठ बजे बबलू ने थाने पहुंचकर थानाध्यक्ष अरविंद रतूड़ी को पत्नी की हत्या करने की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल का किया मुआयना

इसके साथ ही थानाध्यक्ष अरविंद रतूड़ी पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। इसी दौरान जमालपुर से सुशीला के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के परिजनों की ओर से तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें...खौफनाक: बाइक के पीछे बैठे युवक को घसीटता हुआ ले गया बाघ, चीखता-चिल्लाता रहा साथी, शव की हालत देख दहल गया कलेजा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed