फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Husband Got Lifetime Imprisonment For Wife Murder

पत्नी के हत्यारे पति को अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा, कुल्हाड़ी से काटकर उतारा था मौत के घाट

Fri, 30 Nov 2018 08:22 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंपावत
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंपावत Updated Fri, 30 Nov 2018 08:22 AM IST
विज्ञापन
Husband Got Lifetime Imprisonment For Wife Murder
jail

पत्नी की हत्या के दोषी पति को जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रेम सिंह खिमाल ने बृहस्पतिवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। आरोपी पर दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अदालत ने डेढ़ वर्ष से कम समय में इस मामले में फैसला सुनाया।

विज्ञापन


चंपावत से 28 किलोमीटर दूर लेक अमोड़ी गांव के चमठोला में 18 जून, 2017 को ईश्वरी दत्त भट्ट ने अपनी पत्नी ममता देवी को घर में कुल्हाड़ी से काट कर मौत के घाट उतार दिया था। दो मासूम बच्चों की मां ममता देवी की हत्या से पूरा इलाका सन्न रह गया था।
विज्ञापन


मामले में ममता के ससुर जोगादत्त भट्ट की तहरीर पर चंपावत कोतवाली के अंतर्गत आने वाली चल्थी पुलिस चौकी में आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने अदालत में दिए गए बयान में भी कत्ल करना स्वीकार किया था। जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रेम सिंह खिमाल ने आरोपी के बयान, विभिन्न दस्तावेज, कई साक्ष्य और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ईश्वरी दत्त भट्ट को हत्या का दोषी पाया।

उन्होंने ईश्वरी दत्त को आईपीसी की धारा 302 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई। ईश्वरी दत्त भट्ट इस वक्त अल्मोड़ा की जिला जेल में बंद है।  अभियोजन पक्ष की ओर से मुकदमे की पैरवी जिला शासकीय अधिवक्ता सुनील खर्कवाल और सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता विद्याधर जोशी ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed