फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee: Husband Gives triple talaq to wife and Done Second Marriage

शादी के दो महीने बाद ही पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाला, फिर रचा ली दूसरी शादी

Tue, 11 Feb 2020 11:35 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 11 Feb 2020 11:35 AM IST
सार

  • आरोपी युवक ने रचाई दूसरी शादी, पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज, पुलिस कर रही है मामले की छानबीन

विज्ञापन
Roorkee: Husband Gives triple talaq to wife and Done Second Marriage
तीन तलाक - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के रुड़की में शादी के दो माह बाद ही पति ने पत्नी को तीन बार तलाक बोलकर तीन तलाक दे दिया। साथ ही विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोप है कि युवक ने तलाक देने के बाद दूसरी शादी भी कर ली।

विज्ञापन


पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश कर रही है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित भारतनगर निवासी तरन्नुम की शादी करीब एक साल पूर्व मोहसिन निवासी मेहताब टॉकीज, मेरठ से हुई थी।
विज्ञापन


आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे। दहेज न देने पर वे विवाहिता के साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि विवाहिता ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बेटी के ससुराल वालों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह दहेज की मांग करते रहे। इस पर मायके पक्ष ने ससुराल वालों को दहेज में 50 हजार रुपये दे दिए। आरोप है कि इसके बाद भी ससुराल वाले दहेज में और रकम मांगने लगे। विरोध करने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया।

पीड़िता शादी के दो माह बाद से ही अपने मायके रह रही थी। आरोप है कि पति इस बीच रुड़की उसके मायके पहुंचा और तीन बार तलाक बोलकर तीन तलाक देकर चला गया। इतना ही नहीं, आरोपी ने दूसरी शादी भी कर ली।

पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। सीओ चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को जल्द ही उसकी गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed