पति ने नेपाल से भारत फोन कर पत्नी को दिया तीन तलाक, फिर दी अंजाम भुगतने की धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक व्यक्ति ने नेपाल से अपनी पत्नी को फोन पर संपर्क कर तलाक दे दिया। पीड़िता ने दहेज की खातिर तलाक देने के मामले में स्थानीय पुलिस से गुहार लगाई है। ज्वालापुर पुलिस ने महिला हेल्प लाइन को मामला ट्रांसफर कर दिया है।
क्षेत्र के एक गांव की युवती का निकाह वर्ष 2016 में क्षेत्र के एक ही एक युवक से हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही दहेज की खातिर उसका उत्पीड़न किया जाने लगा था। ससुराल वाले लगातार कार एवं दो लाख की रकम देने की मांग पर अड़े थे।
इसी बीच महिला के पिता ने कुछ रकम का इंतजाम कर ससुराल पक्ष को दे दिया। पिछले वर्ष नवंबर में गांव पदार्था में एक रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने के लिए अपने मायके में आ गई थी। इसी दौरान ससुराल पक्ष ने भी पति के ठेकेदारी के सिलसिले में नेपाल जाने की बात कही थी।
कहा था कि जब उसका पति नेपाल से आ जाएगा, तब वह लेने आ जाएंगे। आरोप है कि 18 जनवरी को उसके पति ने नेपाल से ही मोबाइल पर संपर्क साधा और तलाक, तलाक, तलाक बोलकर फोन काट दिया।
आरोप है कि फिर अगले दिन उसके पति ने दोबारा फोन किया और उसके साथ गाली गलौज की। साथ ही मामले में कुछ करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। पीड़िता का आरोप है कि पति के अलावा, ससुर, ननद एवं सास उसे झूठे मुकदमे में फंसा देने एवं हत्या की धमकी भी दे रहे हैं।
कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मामले को महिला हेल्प को ट्रांसफर कर दिया गया है। हेल्प लाइन की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।