फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   husband give divorce on mobile.

ये क्या, पति ने मोबाइल के मैसेज से दे दिया तलाक

Thu, 04 Feb 2016 08:44 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 04 Feb 2016 08:44 AM IST
विज्ञापन
husband give divorce on mobile.

हरिद्वार में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक पति ने पत्नी को मोबाइल पर मैसेज में तीन बार तलाक लिख कर तलाक दे दिया।

विज्ञापन


कई दिनों से घर में चल रही कलह के कारण पति-पत्नी में बोलचाल बंद थी। दोनों के बीच बोलचाल बंद थी। ऐसे में उसने मोबाइल मैसेज से ही पत्नी को तलाक दे दिया।

दोनों की शादी ढाई महीने पहले ही हुई थी। पत्नी ने भी कोई गिला शिकवा नहीं किया और मायके वालों को बुलाकर उनके साथ चली गई। यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

मामला हरिद्वार में ज्वालापुर के एक मोहल्ले का है। जानकारी के अनुसार यहां के एक युवक का विवाह देहरादून के क्लेमेंटाउन क्षेत्र की एक युवती से ढाई महीने पहले हुआ था।

विज्ञापन

तीन बार तलाक, तलाक, तलाक का मैसेज

husband give divorce on mobile.

कुछ दिन तक दोनों के विचार मिले लेकिन अब कई दिनों से तकरार चल रही थी। जिस कारण बोलचाल भी बंद थी। दूरियां इतनी बढ़ी कि पति ने अपने मोबाइल फोन से ही पत्नी के मोबाइल फोन पर तीन बार तलाक, तलाक, तलाक का मैसेज लिखकर भेजा।

पत्नी इस एसएमएस को पढ़कर हैरान रह गई। उसने भी पति से कोई शिकवा किए बिना पूरा मामला अपने मायके वालों को बताया। मायके वालों को ज्वालापुर बुलाकर उनके साथ देहरादून चल गई।

इससे पहले उसने कोतवाली ज्वालापुर पहुंचकर पुलिस को भी पूरा मामला बताया और स्वेच्छा से मायके वालों के साथ जाने की बात कही। एसएसआई कमल मोहन भंडारी ने बताया कि महिला की ओर से कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed