{"_id":"5a60adcd4f1c1b76268b4f15","slug":"husband-gave-punishment-his-wife-because-she-forbid-to-drink-alcohol","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने शराब पीने से किया मना तो पति ने दी जीवनभर की यह सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी ने शराब पीने से किया मना तो पति ने दी जीवनभर की यह सजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हरिद्वार
Updated Fri, 19 Jan 2018 09:07 AM IST
विज्ञापन
alcohol
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी के शराब पीने के लिए मना करने पर पति ने उसे जीवनभर के लिए ऐसी सजा दी। जानिए..
विज्ञापन
पत्नी के शराब पीने से मना करने पर चल रही तनातनी के बाद एक लघु व्यापारी ने फांसी के फंदे पर झूलकर खुदकुशी कर ली। मृतक मूल रूप से ग्वालियर मध्यप्रदेश का रहने वाला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
घटना हरिद्वार कोतवाली से सटी ब्रह्मपुरी बस्ती की है। लघु व्यापारी जगदीश (26) पुत्र नारायण शराब पीने का आदी था। पत्नी शराब की आदत छोड़ने के लिए दबाव बनाती थी। बृहस्पतिवार को लघु व्यापारी काम पर नहीं गया था।
विज्ञापन
दोपहर के वक्त पत्नी छत पर कपड़े सूखाने के लिए डालने गई थी। जब वह लौटकर आई तब उसके होश उड़ गए। जगदीश का शव पंखे से रस्सी के सहारे झूल रहा था। पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन
एसएसआई जगमोहन रमोला ने बताया कि मृतक की पत्नी से कहासुनी हुई थी, उसके बाद ही उसने खुदकुशी कर ली। मृतक की दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी और वह रोड़ीबेलवाला में चाय की रेहड़ी लगाता था।