फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Husband fraudulently got the wife signature and took the loan by mortgaging the car Dehradun news

हैरान कर देगी फ्रॉड की ये कहानी: चेक बुक पर साइन कराए, गिरवी रखी कार और... पति ने पत्नी को बनाया शिकार

Thu, 11 Jan 2024 01:58 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 11 Jan 2024 01:58 PM IST
सार

शहर कोतवाली में पुलिस ने आरोपी पति और फाइनेंस कंपनी के कर्मियों पर मुकदमा दर्ज किया है। पति जुआ सट्टा, क्रिकेट मैच फिक्सिंग और नशा करने का आदी है।

विज्ञापन
Husband fraudulently got the wife signature and took the loan by mortgaging the car Dehradun news
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

एक महिला के पति ने कागज पर धोखे से हस्ताक्षर कराकर दहेज में मिली कार गिरवी रख दी। उसके बाद बैंक में खाता खुलवाया और उसमें लोन की रकम ले ली। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पति और फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


शहर कोतवाल राजेश साह ने बताया कि कनिका अरोड़ा निवासी सर्वे रोड डालनवाला देहरादून की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। उनका विवाह कुनाल अरोडा निवासी चंद्रलोक कॉलोनी, राजपुर रोड देहरादून से साल 2015 में हुआ था। पति कुनाल अरोड़ा को जुआ सट्टा और क्रिकेट मैच फिक्सिंग और नशा करने का आदी है।

विज्ञापन

शादी में गिफ्ट मिली थी मारुति सियाज कार 
विवाह में मारुति सियाज कार उपहार के रूप में दी थी जिसे गिरवी रख दिया गया। आरोप है कि पति ने टाटा कैपिटल फाइनेंस कंपनी में 2015 में गिरवी रखा और उसके नाम से एक खाता एक्सिस बैंक देहरादून में खुलवाया जिसमें ऋण का पैसा आया। विश्वास में लेते हुए चेक बुक के सभी चेकों पर और कोरे कागज, कोरे स्टांप पेपर पर धोखे से हस्ताक्षर करा लिए। आरोप है कि अब पति चेक का दुरुपयोग कर रहा है। महिला ने बताया कि चेकबुक ससुराल से वर्ष 2016 में गायब हो गई थी। पति और ससुरालवालों ने वर्ष 2017 से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि महिला को 23 जून 2022 की रात मारपीट कर घर से निकाल दिया गया था। बताया कि पुलिस से कोई मदद नहीं मिली तो कोर्ट की शरण ली।

 

विज्ञापन

हस्ताक्षर भी फर्जी बनाए
तलाक, भरण पोषण, घरेलू हिंसा की दर्खास्त डाली गई। आरोप है कि एनआई एक्ट के नोटिस महिला के पास आने लगे। टाटा कैपिटल फाइनेंस में पूछताछ में पता चला कि ऋण फॉर्म के पहले दो पेज टाटा कैपिटल के कर्मचारियों से मिलकर बदल दिए गए हैं। जिसमें उनके हस्ताक्षर भी फर्जी बनाए गए हैं। आरोप है कि मोबाइल नंबर बदलने सहित अन्य दस्तावेज की कूटरचना टाटा कैपिटल फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों के साथ मिलकर की गई है।

ये भी पढ़ें....Uttarakhand: जमीन के साथ अब विपक्ष के हाथ से दीवार भी खिसकी... ऐसी है BJP और कांग्रेस की लोस चुनाव की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed