{"_id":"59ce89b14f1c1b70548b4f23","slug":"husband-commits-suicide-after-fed-up-of-his-wife-and-father-in-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी और ससुर से तंग आकर युवक ने मौत को लगाया गले, सुसाइड नोट में लिखी दर्दभरी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी और ससुर से तंग आकर युवक ने मौत को लगाया गले, सुसाइड नोट में लिखी दर्दभरी कहानी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 29 Sep 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमनगर में पारिवारिक कलह में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक ने सुसाइड नोट में अपने मरने की वजह को लेकर दर्दभरी कहानी लिखी। सुसाइड नोट में युवक ने मौत के लिए पत्नी और ससुर को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं ससुर को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
विज्ञापन
प्रेमनगर पुलिस को शुक्रवार सुबह कंट्रोल रूम से केहरी गांव में वीरेन्द्र उर्फ वीरू वाल्मीकि (21) ने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की तो मृतक के कपड़ों से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। एसओ नरेश राठौड़ ने बताया कि सुसाइड नोट में वीरेन्द्र ने अपनी पत्नी चारु और ससुर बाल किशन को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। लिखा है कि इनकी प्रताड़ना से तंग आकर वह मौत को गले लगा रहा है।
विज्ञापन
पता चला है कि बृहस्पतिवार रात को पति-पत्नी में विवाद हुआ था। पास में ही रहने वाले ससुर बालकिशन आ गए, और काफी बुरा भला कहा। जिससे क्षुब्ध होकर वीरेन्द्र ने फांसी लगा ली। पुलिस ने बताया कि वीरेन्द्र की शादी करीब दो साल पहले हुई थी, उसका एक बेटा भी है। मृतक के भाई रविन्द्र की तहरीर पर पत्नी चारु और ससुर बाल किशन के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन