{"_id":"5af5596e4f1c1be9408b4669","slug":"husband-brutal-behavior-with-wife-shocked-you","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पति बन गया हैवान, पत्नी संग किया ऐसा सुलूक पढ़कर गुस्से से भर जाएंगे आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति बन गया हैवान, पत्नी संग किया ऐसा सुलूक पढ़कर गुस्से से भर जाएंगे आप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर
Updated Sat, 12 May 2018 08:02 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार जिले के लक्सर में कहासुनी के बाद पति ने पत्नी का ऐसा हाल किया जिसे जानने के बाद आप गुस्से से भर जाएंगे।
विज्ञापन
पति ने पत्नी को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसके बाद उसे एक कमरे में 24 घंटे तक बंद रखा। महिला किसी तरह से छूटकर लक्सर कोतवाली पहुंची, लेकिन पुलिस ने मामला कस्बा चौकी क्षेत्र का बताते हुए महिला को चौकी भेज दिया।
पथरी थाना क्षेत्र के धनपुरा गांव निवासी एक महिला का दो साल पहले अपने पति से तलाक हो गया था, इसके बाद महिला अपने दोनों बच्चों को लेकर अपने मायके में रहने लगी। कुछ महीने पहले महिला ने अपनी मर्जी से लक्सर गांव के एक युवक से शादी कर ली और दोनों बच्चों को लेकर दूसरे पति के साथ रहने लगी।
विज्ञापन
पुलिस कर रही मामले की जांच-पड़ताल
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
महिला ने बताया कि कुछ समय तक तो सब ठीक रहा, लेकिन उसके बाद उसका दूसरा पति अक्सर शराब पीकर उसके और बच्चों के साथ मारपीट करने लगा। दो दिन पहले महिला ने लक्सर कोतवाली पुलिस से मारपीट की शिकायत की।
इससे नाराज पति ने मारपीट कर पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। 24 घंटे तक एक कमरे में बंद रखा। महिला किसी तरह से कमरे से मुक्त हो कर लक्सर कोतवाली पहुंची और पुलिस को पति द्वारा की गई मारपीट और घर में बंद करने की शिकायत की।
कोतवाली पुलिस ने मामले की कार्रवाई करने के बजाए महिला को कस्बा चौकी भेज दिया। उधर, लक्सर कस्बे चौकी प्रभारी मनोज सिरोला ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।