प्रेमी के साथ लिव इन में रह रही थी पत्नी, अचानक उनके घर पहुंचा पति और...
एक महिला अपने प्रेमी के साथ लिव इन में रह रही थी। इसका पता पति को चला तो वह उनके घर पहुंच गया। इसके बाद जो हुआ आगे जानिए...
सिडकुल से सटे गांव हेतमपुर में प्रेमी के साथ रह रही पत्नी को पति ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर दौड़ा दौड़ा कर पीटा। स्थानीय पुलिस ने जैसे तैसे प्रेमी जोड़े को छुड़ाया। हरकत में आई पुलिस ने पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
घटना सोमवार देर रात की है। थानाध्यक्ष कमल मोहन भंडारी ने बताया कि टांडा चरथावल जिला मुजफ्फरनगर के रहने वाले बॉबी लाल की पत्नी पिछले कई माह से यहां गांव हेतमपुर में अपने प्रेमी के साथ रह रही थी।
महिला का ननिहाल भी इसी गांव में ही है। सोमवार को बॉबी लाल अपने साथियों के साथ सीधे गांव पहुंचा। उसने अपने रिश्तेदारों और साथियों के साथ मिलकर प्रेमी एवं अपनी पत्नी को बुरी तरह लाठी डंडों से पीटा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युगल को भीड़ से छुड़ाया।
एसओ ने बताया कि पीड़ित अर्जुन पुत्र मुन्नीराम निवासी हेतमपुर की तरफ से प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी किरता पुत्र पदम सिंह निवासी गांव हेतमपुर, पति बॉबीलाल पुत्र जादूराम एवं जगपाल पुत्र कल्लू निवासीगण टांडा चरथावल मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया जबकि इलचंद्र फरार होने में कामयाब रहा। बताया कि सात अज्ञात आरोपियों के नाम पते भी जुटाए जा रहे हैं। महिला के दो बच्चे हैं और वह सिडकुल की एक औद्योगिक इकाई में कार्य कर रही है।