{"_id":"5bdda568bdec22696f008f08","slug":"husband-beat-and-sexually-molest-wife-for-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए पति ने पत्नी के साथ की वहशियाना हरकत, हारकर महिला को लेनी पड़ी पुलिस की शरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए पति ने पत्नी के साथ की वहशियाना हरकत, हारकर महिला को लेनी पड़ी पुलिस की शरण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Updated Sat, 03 Nov 2018 07:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला ने अपने पति पर कुकर्म करने और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ कुकर्म और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती की शादी वर्ष 2016 में कलियर क्षेत्र निवासी एक युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। दहेज में वह 60 हजार रुपये लाने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर आरोपी पति उसकी पिटाई करता था। इतना ही नहीं महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उसके साथ कुकर्म किया।
विज्ञापन
विरोध करने पर उसे बेहरहमी से पीटता था। कुछ दिन पूर्व महिला किसी तरह जान बचाकर अपने ससुराल से मायके पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। महिला के साथ परिजन गंगनहर कोतवाली पहुंची और तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, कुकर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि महिला के पति की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन