फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Husband arrested in connection with death of married woman

विवाहिता की मौत के मामले में पति गिरफ्तार

Thu, 17 Jun 2021 12:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Husband arrested in connection with death of married woman
चकराता। जाड़ी गांव में विवाहिता की हत्या के आरोप में राजस्व पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बीती 8 मई को मुंगाड भंगार गांव निवासी शूरवीर सिह ने जाड़ी निवासी कुंदन सिह के विरुद्ध बहन की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। जिस पर राजस्व पुलिस ने आरोपी कुंदन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर परिजन और ग्रामीणों ने तहसील में धरना दिया था। तहसील प्रशासन ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की बात कही थी। राजस्व उपनिरीक्षक गुलशन हैदर ने बताया कि शुक्रवार की सुबह आरोपी को बाड़वाला आरामशीन के समीप से गिरफ्तार कर लिया। बतादें कि महिला का शव उसके ससुराल में फंदे से लटका मिला था। महिला ने परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया था। गिरफ्तार को लेकर तहसील में प्रदर्शन के साथ ही बीते मंगलवार को धरना दिया था। टीम में राजस्व उप निरीक्षक लाखामंडल मोतीलाल जिनाटा, प्रीतम सिंह, राजेन्द्र चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed