{"_id":"5a61e9364f1c1b91268b5329","slug":"husband-and-wife-used-the-girl-for-this-work","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बच्ची को डरा धमका कर पति-पत्नी करवाते थे ऐसा धंधा, चंगुल से हुई अब आजाद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्ची को डरा धमका कर पति-पत्नी करवाते थे ऐसा धंधा, चंगुल से हुई अब आजाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पिरान कलियर
Updated Sat, 20 Jan 2018 08:47 AM IST
विज्ञापन
बच्ची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिरान कलियर में एक पति पत्नी बच्ची को डरा धमका कर ऐसा धंधा करवाते थे, जिसे सुनकर आपको भी शर्म आ जाएगी।
कलियर स्थित एक किराए के मकान में मानव तस्कर विरोधी सेल और थाना पुलिस ने संयुक्त छापा मारकर एक किशोरी को जिस्मफरोशी के धंधे से मुक्त कराया। पकड़े गए पति-पत्नी के खिलाफ देह व्यापार एवं पोक्सो में मुकदमा दर्ज किया गया है। किशोरी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा, जहां से उसे जेल भेज दिया है।
शुक्रवार शाम कलियर पुलिस एवं मानव तस्कर विरोधी सेल को सूचना मिली कि कलियर थानाक्षेत्र के एक किराए के कमरे में किशोरी से जिस्मफरोशी का धंधा कराया जा रहा है। सूचना पर कलियर थाना प्रभारी देवराज शर्मा एवं मानव तस्कर विरोधी सेल के प्रभारी अनिल जोशी ने कलियर नई बस्ती एक किराए के कमरे में छापा मारा।

जेल
कमरे में एक किशोरी को जिस्मफरोशी के धंधे के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने संचालक शादाब पुत्र अब्दुलहक और उसकी पत्नी नैना को गिरफ्तार कर किशोरी को मुक्त कराया, जिन्हें हिरासत में लेकर थाने लाया गया।
थाना प्रभारी देवराज शर्मा ने बताया कि कलियर निवासी शादाब पुत्र अब्दुलहक और उसकी पत्नी नैना ने किशोरी को जिस्मफरोशी का धंधा करने को मजबूर किया है। किशोरी को पैसों का लालच देकर और डरा धमका कर गेस्ट हाउसों और अन्य जगहों पर जिस्मफरोशी का काम करने का दबाव डालते थे। किशोरी बरेली की रहने वाली है। वह कलियर में अपनी बहन के यहां रही है।
पकड़े गए संचालक शादाब पुत्र अब्दुलहक और उसकी पत्नी नैना के खिलाफ देह व्यापार एवं पोक्सों में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा दिया गया है। किशोरी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। पुलिस टीम में अजीत तोमर, विपेंद्र रावत, रीना रावत, हरवीर, रविंद्रराणा, अशोक राणा आदि शामिल रहे।