फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Hunger strike and picketing continue in protest against the plant

प्लांट के विरोध में भूख हड़ताल और धरना जारी

Wed, 01 Jan 2020 01:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Hunger strike and picketing continue in protest against the plant
शीशमबाड़ा प्लांट के विरोध में प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : VIKAS NAGAR
शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनजमेंट प्लांट के विरोध में स्थानीय निवासी राजेश शर्मा की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। लोगों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार और नगर निगम की हीलाहवाली का खामियाजा क्षेत्रीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। एक सप्ताह पूर्व उन्होंने मुख्यमंत्री, शहरी विकास मंत्री, विधायक, सांसद, मेयर और नगर आयुक्त एवं संबंधित विभागों के खिलाफ लोगों की जान को खतरे में डालने संबंधित तहरीर पुलिस को दी। लेकिन इस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। सरकार रैमकी कंपनी की गुलामी कर रही है। कहा कि प्लांट के कारण क्षेत्र में कैंसर के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। चार माह में आठ लोग कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का शिकार हो चुके हैं। दूषित पानी पीकर लोग बीमार पड़ रहे हैं। प्लांट से निकलने वाला पानी रिस कर भू जल कर भी प्रभावित कर रहा है। कहा जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

धरना देने वालों में निरंजन चौहान, सतपाल धानिया, सुधीर रावत, शशि कुमार, सीएम जोशी, राहुल कुकरेती, मकर सिंह नेगी, दर्शन लाल, नीमा जोशी, सुशीला सेमवाल, महेंद्र सिंह तोमर, तबरेज खान, अनिल भट्ट, रेखा भट्ट, बीना बमराड़ा, अमित अग्रवाल, रजनीश काम्बोज, अमन सेतीया, डॉ. राजाराम, छाया, आशा रावत, संदीप भंडारी, मनीष झा, ममता त्यागी, विनीता भंडारी, अरविंद भट्ट, दिलशाद, शमशाद, साहिल खान, देवेंद्र, जितेंद्र गुप्ता, अमित गुप्ता, राजीव श्रीवास्तव, विनीता रावत, नीति पंवार, दीपा जोशी सुमित्रा सती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed