फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Hundreds of workers from Congress, BSP and other parties joined BJP

Dehradun News: कांग्रेस, बसपा समेत अन्य दलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा

Fri, 27 Feb 2026 06:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of workers from Congress, BSP and other parties joined BJP
-पार्टी अध्यक्ष का दावा, हर विधानसभा से दो से तीन हजार लोग होंगे भाजपा में शामिल
विज्ञापन

-बसपा के पूर्व अध्यक्ष शीशपाल चौधरी के बेटे ने भी ली भाजपा की सदस्यता


उजाला ब्यूरो
देहरादून। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में शुक्रवार को विभिन्न दलों के नेताओं के साथ सैकड़ों मातृ शक्ति और नई पीढ़ी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कुमाऊं से गढ़वाल तक, हमारी सरकार और संगठन से प्रभावित होकर सभी दलों से सैलाब हमसे जुड़ रहा है।
भट्ट ने कहा कि इसे देखते हुए पार्टी ने तय किया है कि विधायकों की महत्वपूर्ण भूमिका में विधानसभावार दो से तीन हजार लोगों की ज्वाइनिंग का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बड़ी संख्या कांग्रेस, बसपा, यूकेडी, स्वराज सेवा दल एवं अन्य दलों के महिला एवं युवा राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पार्टी में विश्वास जताया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, महामंत्री कुंदन परिहार, विधायक राजपुर खजान दास ने सभी सदस्यों को फूलमाला और पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। अध्यक्ष भट्ट ने खुशी जताते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में आज आप सब लोगों का यहां आना बताता है कि हमारी डबल इंजन सरकार शानदार कार्य कर रही है। उन्होंने सभी नए सदस्यों को उनके उचित सम्मान का भरोसा दिलाते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसने का आह्वान किया। कार्यक्रम में रायपुर विधानसभा से अभिषेक नौटियाल, भूपेंद्र बावा के सहयोग से पार्टी की सदस्यता लेने वाले लोगों में कांग्रेस पार्टी से पूर्व महानगर महामंत्री सौरभ सचदेवा, संजीव कुमार समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पूर्व बसपा अध्यक्ष के बेटे ने ली भाजपा की सदस्यता
युवा मोर्चा पदाधिकारियों के सहयोग से बसपा के चार बार के प्रदेश अध्यक्ष शीशपाल चौधरी के पुत्र शेखर चौधरी ने भी शुक्रवार को पार्टी के सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन सिंह रावत, सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह नेगी, प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन, धीरेंद्र पंवार समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed