फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   hundred timer blood donor deshbandhu

देशबंधु को सलाम, 100 से ज्यादा बार रक्तदान

Sun, 02 Mar 2014 11:37 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 02 Mar 2014 11:37 PM IST
विज्ञापन
hundred timer blood donor deshbandhu

रक्त का कोई विकल्प नहीं। इस बात को जानते तो सभी हैं, लेकिन दूसरों की जिंदगी बचाने का जज्बा कम ही दिखाते हैं। ऐसे लोगों को रुड़की के देशबंधु से प्रेरणा लेनी चाहिए।

विज्ञापन


पढ़ें, उत्तराखंड सरकार नहीं चाहती थी पंचायत चुनाव
विज्ञापन


रक्तदान का शतक लगा चुके देशबंधु 16 साल की उम्र से दूसरों की जिंदगी बचाने का काम कर रहे हैं। हर बार रक्तदान के बाद उन्हें अलग ही आनंद की अनुभूति होती है। आप भी रक्तदान कीजिए और दूसरों की जिंदगी बचाने का सुखद अहसास महसूस कीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 साल की उम्र में पहली बार रक्तदान
पश्चिमी अंबर तालाब निवासी देशबंधु गुप्ता (41) पुत्र स्व. वेद प्रकाश गुप्ता कारोबारी हैं। उनमें देश और समाज सेवा का जज्बा कूट-कूटकर भरा है। बकौल देशबंधु, उन्होंने 16 साल की उम्र में पहली बार रक्तदान किया था।

पढ़ें, सेना भर्ती में जा रहे हैं तो ये खबर जरूर पढ़ें


उन्हें बताया गया कि उनका रक्त चार व्यक्तियों का जीवन बचाएगा। इस बात ने उन्हें इतना प्रभावित किया कि तब से लेकर आज तक वह हर तीन माह बाद रक्तदान करते आ रहे हैं। कई बार तो उन्होंने दो माह में दो बार रक्तदान भी किया।

एक दिन में किया दो बार रक्तदान
उन्होंने बताया कि आठ साल पहले एक बच्चे को झुलसी हुई हालत में शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में लाया गया था। बच्चे को खून की बेहद आवश्यकता थी। उन्होंने उसी दिन रक्तदान किया था लेकिन बच्चे की हालत को देख वह अपने आपको रोक नहीं पाए और उन्होंने फिर से रक्तदान कर दिया।

पत्नी भी करती हैं रक्तदान
उनकी पत्नी प्रिया गुप्ता भी रक्तदान करती हैं। उनके दो बच्चे हैं एक का नाम धैर्य और दूसरे का नैतिक। वह चाहते हैं कि उनके बच्चे भी इसी तरह से रक्तदान करें। उन्होंने बताया कि 100 से अधिक बार रक्तदान करने के बाद भी वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

वह अमर उजाला फाउंडेशन के ब्लड डोनर क्लब के उद्देश्यों से बेहद प्रभावित हैं। उन्होंने अमर उजाला फाउंडेशन के ब्लड डोनर क्लब की सदस्यता ग्रहण की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed