फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Huge jump in lemons prices, People upset due to inflation

नींबू को लगी महंगाई की नजर: उत्तराखंड में आसमान चढ़ते दाम से ग्राहकों का जी खट्टा, जानकर चौंक जाएंगे इतने रुपये किलो बिक रहा

Tue, 12 Apr 2022 09:05 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 12 Apr 2022 09:05 AM IST
सार

नींबू को भी महंगाई की नजर लग गई है। गर्मी में नींबू का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है लेकिन बढ़ते दामों ने लोगों का पसीना निकाल दिया है। कई साल बाद नींबू के दाम ने दोहरा शतक लगाया है। नींबू की कीमतों में आए इस भारी उछाल के कारणों को जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर...

विज्ञापन
Huge jump in lemons prices, People upset due to inflation
lemon - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गर्मी में राहत का पहला पेय नींबू पानी.... मगर इस बार वह अभी से इतना महंगा है कि लोग हैरान हैं। अधिकतम सौ रुपये किलो मिलने वाला नींबू इन दिनों 320 रुपये किलो तक पहुंच गया है। वह भी तब जब अभी गर्मी अपने शबाब पर भी नहीं पहुंची है। जानकार आने वाले वक्त में नींबू की कीमतों में भारी उछाल की आशंका जता रहे हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश में नींबू का उत्पादन बहुत ज्यादा नहीं होता। सप्लाई दक्षिण भारतीय राज्यों से होती है। मंडी विशेषज्ञों के अनुसार, अभी नींबू चेन्नई और गुजरात से आ रहा है। सप्लाई बहुत कम होने के कारण कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है। वैसे भी इस वर्ष उत्पादन भी काफी कम हुआ है, जिसके कारण आपूर्ति काफी कम हो रही है।  
विज्ञापन


निरंजनपुर स्थित बड़ी मंडी में नींबू 240 से 280 रुपये प्रति किलो के दाम पर बिक रहा है। मंडी सचिव विजय थपलियाल ने बताया कि रमजान और गर्मिंयों में नींबू की डिमांड बढ़ जाती है। हमारे यहां चेन्नई, आंध्रा व बंगलुरु से सबसे ज्यादा सप्लाई होती है जबकि बीच में पड़ने वाले ज्यादातर राज्य अपने उत्पादन का खुद इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नींबू के दाम चढ़ने का एक कारण और भी है। दक्षिण भारत से उत्तराखंड़ के लिए आ रहे वाहनों को व्यापारी बीच में ही रोककर माल खरीद लेते हैं। दिल्ली, एनसीआर के मार्केट में उसकी काफी अधिक डिमांड है। ऐसे में वो वाहन को माल लेकर उत्तराखंड़ नहीं आने देते और बीच में ही माल बिक जाता है।

दिल्ली-राजस्थान से भी घटी सप्लाई

नींबू की नियमित डिमांड वाले होटल, रेस्त्रां, हॉस्टल और वैडिंग प्वाइंट संचालक अभी तक राजस्थान और दिल्ली से 80 से 100 कट्टे मंगवा रहे थे। उनकी सप्लाई घटकर 20 कट्टे तक पहुंच गई है। अभी जो नींबू बाजार में हैं, उनका आकार छोटा है। उसका छिलका मोटा है और उसमें रस काफी कम है। अगर आजकल कुछ दिन बारिश हो जाए तो यह अपने मूल आकार-प्रकार में आ जाएंगे। अभी जो नींबू बिक रहा है, यह दो-तीन दिन में खराब होने लगता है। ऐसे में लोग इस नींबू को खरीदने में सतर्कता भी बरतते हैं। 
 

नींबू ने पहली बार दिखाए तेवर

देहरादून में नींबू ने कीमतों में उछालकर पहली बार तेवर दिखाए हैं। आमतौर पर प्याज और टमाटर की कीमतें आसमान छूती थी, लेकिन इस बार नींबू ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। खास बात है कि प्याज और टमाटर के विकल्प मौजूद हैं। जबकि नींबू का कोई विकल्प नहीं है। अच्छी क्वालिटी के नींबू का एक दाना 10 रुपये का मिल रहा है। वहीं, पांच रुपये में खराब क्वालिटी वाले नींबू का एक पीस मिल रहा है। यह ज्यादातर नींबू हरे हैं, जिनके छिलके भी काफी मोटे हैं। इन नींबू पर रस भी नहीं निकल रहा है। जो 10 रुपये वाला दाना है, उसका छिलका भी पतला है और रस भी खूब निकल रहा है।

ये भी पढ़ें...सीएम आवास में कन्या पूजन: मुख्यमंत्री धामी ने पत्नी संग नवमी पर कन्याओं का लिया आशीर्वाद, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, तस्वीरें

रुड़की: इतना महंगा कभी नहीं हुआ

कई साल बाद नींबू के दाम ने दोहरा शतक लगाया है। फुटकर में नींबू 220 से 260 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है जिससे यह आम आदमी की पहुंच से दूर हो गया है। वैसे तो नींबू का इस्तेमाल रसोई में वर्षभर किया जाता है लेकिन गर्मी में लोग नींबू पानी से गला तर करना पसंद करते हैं। नींबू पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है और इसमें कई औषधीय गुण होते हैं लेकिन इस बार नींबू के दाम आसमान छू रहे हैं। सीजन होने के बावजूद नींबू के रेट ने दोहरा शतक पार कर दिया है। मंडी में आए दिन नींबू की छह क्विंटल तक की आवक हो रही है। मंडी में नींबू का थोक रेट 160 से 200 रुपये किलो तक है। बाजार में पहुंचते-पहुंचते यह 220 से 260 रुपये किलो तक बिक रहा है।
नवीन मंडी समिति के सचिव अशोक जोशी ने बताया कि अभी लोकल नींबू नहीं आया है। मंडी में आजाद नगर, दिल्ली से नींबू आ रहा है। दाम ज्यादा होने के चलते मंडी में तीन से चार आढ़ती ही नींबू मंगा रहे हैं। बताया कि इस बार अन्य वर्षों के मुकाबले नींबू का उत्पादन बेहद कम हुआ है। इस वजह से भी नींबू के दाम बढ़े हैं। पहली बार नींबू के दाम थोक में 200 रुपये तक पहुंचे हैं। उनका कहना है कि लोकल का नींबू आने में दो से तीन महीने का समय लगेगा। इसके बाद नींबू के दाम में राहत मिल सकती है। 

नींबू के फायदें

दिल को स्वस्थ बनाए रखने के लिए नींबू का सेवन किया जाता है। इसमें 31 एमजी विटामिन सी पाया जाता है। इसके सेवन से स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी काफी हद तक कम होता जाता है। 
नींबू में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। साथ ही ये पेट में जमे फैट को कम करने में भी असरदार साबित होता है। नींबू के रोजाना सेवन से भूख नियंत्रित रहती है।
बालों को घना बनाने से लेकर त्वचा में ग्लो बरकरार रखने में नींबू का सेवन बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। नींबू में कैल्शियम, विटामिन सी, फास्फोरस आदि पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। 
जिन्हें स्टोन की शिकायत है उनको को अपनी डाइट में नींबू जरूर शामिल करना चाहिए। नींबू में साइट्रिक एसिड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो कि पथरी को बनने से रोकने में काफी हद तक असरदार साबित होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed