फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   HSBM's three players selected

Dehradun News: राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में एचएसबीएम की तीन खिलाड़ियों की चयन

Wed, 17 Dec 2025 01:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
HSBM's three players selected
राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए चयनित एचएसबीएम जैन बालिका इंटर कॉलेज की तीनों खिलाड़ी। स्र
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


विकासनगर। होशियार सिंह बुद्धुमल जैन बालिका इंटर कॉलेज की तीन छात्राओं ने शहर का नाम रोशन किया है। उनका चयन 69वीं राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए हुआ है। तीनों महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में होने वाली प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगी। विद्यालय की खिलाड़ी अंबिका महाराष्ट्र के कोकमठाणा में 24 से 28 दिसंबर तक आयोजित होने वाली अंडर-17 आयु वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। समीक्षा वर्मा उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 20 से 24 दिसंबर तक होने वाली अंडर-17 आयु वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं। रुचिका चौहान मध्य प्रदेश के जबलपुर में 23 से 28 दिसंबर तक होने वाली अंडर-19 आयु वर्ग की खो-खो में दम दिखाएंगी। विद्यालय की प्रधानाचार्य रेखा अग्रवाल ने बताया कि यह विद्यालय के लिए बड़े गौरव की बात है। उम्मीद है कि तीनों खिलाड़ी अपने साथ पदक लेकर लौटेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed