{"_id":"6399ede496f1b33bdb6ef889","slug":"hrda-will-develop-har-ki-pauri-corridor-to-attract-tourists","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए हरकी पैड़ी कॉरिडोर विकसित करेगा HRDA, ये मार्ग होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए हरकी पैड़ी कॉरिडोर विकसित करेगा HRDA, ये मार्ग होंगे शामिल
Wed, 14 Dec 2022 09:13 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 14 Dec 2022 09:13 PM IST
सार
तीर्थ यात्रियों एवं पर्यटकों को आकर्षित करने एवं उनकी सुविधा के दृष्टिगत हरकी पैड़ी कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। कॉरिडोर का एरिया सीसीआर, अपर रोड और भीमगोड़ा मार्ग होगा।
विज्ञापन
हरकी पैड़ी
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गढ़वाल मंडल आयुक्त सुशील कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की 75वीं बोर्ड बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि तीर्थ यात्रियों एवं पर्यटकों को आकर्षित करने एवं उनकी सुविधा के दृष्टिगत हरकी पैड़ी कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। कॉरिडोर का एरिया सीसीआर, अपर रोड और भीमगोड़ा मार्ग होगा। मंडलायुक्त ने हरकी पैड़ी कॉरिडोर की डीपीआर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
चारधाम शीतकालीन यात्रा: गद्दी स्थलों पर पहुंच रहे तीर्थयात्री, अब तक 12500 ने किए बदरी-केदार के दर्शन
विज्ञापन
एचआरडीए सचिव उत्तम सिंह चौहान ने मंडलायुक्त के समक्ष 74वीं बोर्ड बैठक की कार्यवाही और प्राधिकरण की भावी योजनाएं प्रस्तुत की। मंडलायुक्त ने शहीद पार्क के सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव को अनुमोदित किया। मंडलायुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत इंद्रलोक आवासीय योजना भाग-2 में दुर्बल आय वर्ग के लिए बनाए जाने वाले 528 भवनों के निर्माण की प्रगति पूछी। अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 2023 तक कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा। 8 दिसंबर तक 891 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। नियमानुसार जल्द आवंटित प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
कमिश्नर ने मोहल्ला कड़च्छ से लेकर गुरुद्वारा रोड ज्वालापुर तक नाले का सुदृढ़ीरकण कार्य पर अधिकारियों ने जानकारी ली। कहा कि वित्तीय नियमों का ध्यान रखते हुए अग्रिम कार्रवाई की जाए। रुड़की के ग्राम आसफनगर में क्रय की गई भूमि पर मिश्रित आवासीय परियोजना की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि योजना के निर्माण एवं विकास के लिए वास्तुविद का चयन कर उनके साथ एमओयू किया है।
स्वीकृत तलपट मानचित्र के अनुसार योजना के निर्माण एवं विकास के लिए डीपीआर तैयार करने की कार्यवाही गतिमान है। इस दौरान उपाध्यक्ष विनय शंकर पांडेय, संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की अभिनव शाह, एसडीएम पूरन सिंह राणा, एमएनए दयानन्द सरस्वती, मुख्य कोषाधिकारी नीतू भंडारी, एसएम श्रीवास्तव, अर्पण कुमार राजू, एम मुस्तफा, वीके मौर्य, सुरेश कुमार यादव समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
इन प्रस्तावों पर भी हुई चर्चा
बैठक में प्राधिकरण की लैंड बैंक के लिए भूमि क्रय करने पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि प्राधिकरण स्तर से अधिशासी अभियंता की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है। वहीं, प्राधिकरण की संपत्तियों पर म्यूटेशन शुल्क लगाने, हरिद्वार में फिलिंग स्टेशन के लिए मानचित्र स्वीकृत करने, सुमन नगर सहित कृषि भू-उपयोग में निर्मित अनधिकृत कालोनियों के भू-उपयोग परिवर्तन पर विस्तृत चर्चा हुई। मंडलायुक्त ने क्रियान्वयन के निर्देश दिए।