फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   HRDA sealed Modi building in rishikesh uttarakhand

होली पर यहां एचआरडीए ने सील किया 'मोदी' का भवन, जानिए यह है वजह

Fri, 02 Mar 2018 06:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Fri, 02 Mar 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
HRDA sealed Modi building in rishikesh uttarakhand
Building siege - फोटो : demo pic
होली के मौके पर यहां एचआरडीएम ने 'मोदी' का भवन सील कर दिया है। सूचना के बाद से हर जगह यही चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन


ऋषिकेश में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कारोबारी डॉ. बीके मोदी चर्चा का विषय बने रहे। कारण, मोदी हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के द्वारा हाल में की गई कार्रवाई की मार झेल रहे हैं।

उनका बैराज रोड पर स्थित गंगा किनारे योग रिट्रीट भवन में प्राधिकरण ने मानचित्र से छेड़छाड़ कर बेसमेंट का निर्माण किए जाने पर सील कर दिया है। आधिकारिक तौर पर मोदी को कार्यक्रम में शामिल किए जाने की कोई सूचना भी महोत्सव की आयोजक संस्था जीएमवीएन की ओर से नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह और मोदी में हुई गुफ्तगू

HRDA sealed Modi building in rishikesh uttarakhand
17 मुनिकीरेती में आयोजित योग महोत्सव में मुख्यमंत्री से गुफ्तगू करते डा. बीके मोदी। - फोटो : amar ujala

मुनिकीरेती स्थित स्टेडियम में बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का शुभारंभ करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पहुंचे थे। महोत्सव में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल के अलावा विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल समेत कई योग गुरु व लोग शामिल हुए। इन सबमें एक नाम कार्यक्रम के दौरान पांडाल में चर्चा का विषय बना रहा।

वह नाम था डॉ. बीके मोदी का। दरअसल, मोदी कारोबारी हैं और उन्होंने बैराज रोड किनारे योग रिट्रीट भवन का निर्माण किया था। इसके बाद उन्होंने भवन के मानचित्र का उल्लंघन कर परिसर में बेसमेंट खुदवा दिया। इसकी शिकायत एचआरडीए तक पहुंची, तो खुद प्राधिकरण के सचिव बंशीधर तिवारी मय टीम के आधी रात को मौके पर पहुंचे और उन्होंने निर्माणाधीन बेसमेंट को सील कर दिया।

सीलिंग की कार्रवाई के बाद भी निर्माण जारी रखने की शिकायतें लगातार एचआरडीए तक पहुंचती रहीं। इधर कारोबारी बीके मोदी भी महोत्सव में मंच पर नजर आए। उन्होंने सीएम टीएस रावत और पर्यटन मंत्री से महोत्सव के समापन के बाद मंच पर ही काफी देर तक गुफ्तगू भी की। खास बात यह है कि गढ़वाल मंडल विकास निगम की ओर से बीके मोदी को कार्यक्रम में शामिल होने की कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed