फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Housing loan: housing loan up to Rs 75 lakh from cooperative banks, Reserve Bank of India gave permission

Housing loan: घर का सपना पाले हजारों लोगों के लिए अच्छी खबर, अब आसानी से यहां मिलेगा 75 लाख रुपये तक का लोन

Sun, 17 Jul 2022 02:32 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 17 Jul 2022 02:32 PM IST
सार

अपने घर का सपना पाले हजारों लोगों की राह आसान होगी। सपना पूरा करने के लिए अब जगह-जगह चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। रिजर्व बैंक की ओर से मिली अनुमति के बाद अब घर खरीदने के इच्छुक लोगों को लोन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन
Housing loan: housing loan up to Rs 75 lakh from cooperative banks, Reserve Bank of India gave permission
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : i stock

विस्तार

जिला सहकारी एवं राज्य सहकारी बैंकों से आवास ऋण लेने के इच्छुक लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब लोग 20 लाख रुपये की जगह 50 लाख रुपये और 30 लाख रुपये की जगह 75 लाख रुपये तक आवास ऋण ले सकेंगे। रिजर्व बैंक ने राज्य सहकारी समितियां के निबंधक को यह अनुमति दे दी है।
विज्ञापन

 

इससे अपने आवास का सपना पाले हजारों लोगों को फायदा होगा। अभी तक जिला सहकारी बैंक के लिए 20 लाख रुपये और राज्य सहकारी बैंकों के लिए 30 लाख रुपये तक ऋण देने की अधिकतम सीमा तय थी। रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि सहकारी बैंक गृह निर्माण योजना के तहत लंबे समय के बाद रिजर्व बैंक ने इसकी अनुमति दी है।

विज्ञापन


इससे प्रदेश में सहकारी बैंकों का व्यवसाय भी बढ़ेगा। रजिस्ट्रार पांडेय ने बताया कि रिजर्व बैंक की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में जिला सहकारी बैंकों के निबंधकों को इस संबंध में पत्र जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सहकारिता से जुड़े समस्त खाताधारकों के लिए भी लाभदायक योजना

अपर निबंधक कॉपरेटिव (बैंकिंग) ईरा उप्रेती ने बताया कि यह योजना सहकारिता से जुड़े समस्त खाताधारकों के लिए भी लाभदायक सिद्ध होगी। अभी तक ऋण राशि कम होने की वजह से लोग सहकारी बैंकों से ऋण लेने में दिलचस्पी नहीं दिखाते थे लेकिन अब इस सीमा को बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा कि इससे सहकारी बैंक न केवल अपने व्यवसाय को बढ़ाने की ओर अग्रसर होंगे, बल्कि राष्ट्रीयकृत बैकों के साथ प्रतिस्पर्धा में भी शामिल हो सकेंगे।

ये भी पढ़ें...दर्द सहकर बनती हैं दवा: अपनों के लिए अंगदान करने में भी पीछे नहीं महिलाएं, इस कड़वे सच से भी पर्दा उठाती है ये रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed