Housing loan: घर का सपना पाले हजारों लोगों के लिए अच्छी खबर, अब आसानी से यहां मिलेगा 75 लाख रुपये तक का लोन
अपने घर का सपना पाले हजारों लोगों की राह आसान होगी। सपना पूरा करने के लिए अब जगह-जगह चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। रिजर्व बैंक की ओर से मिली अनुमति के बाद अब घर खरीदने के इच्छुक लोगों को लोन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
विस्तार
इससे अपने आवास का सपना पाले हजारों लोगों को फायदा होगा। अभी तक जिला सहकारी बैंक के लिए 20 लाख रुपये और राज्य सहकारी बैंकों के लिए 30 लाख रुपये तक ऋण देने की अधिकतम सीमा तय थी। रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि सहकारी बैंक गृह निर्माण योजना के तहत लंबे समय के बाद रिजर्व बैंक ने इसकी अनुमति दी है।
इससे प्रदेश में सहकारी बैंकों का व्यवसाय भी बढ़ेगा। रजिस्ट्रार पांडेय ने बताया कि रिजर्व बैंक की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में जिला सहकारी बैंकों के निबंधकों को इस संबंध में पत्र जारी कर दिया गया है।
सहकारिता से जुड़े समस्त खाताधारकों के लिए भी लाभदायक योजना
अपर निबंधक कॉपरेटिव (बैंकिंग) ईरा उप्रेती ने बताया कि यह योजना सहकारिता से जुड़े समस्त खाताधारकों के लिए भी लाभदायक सिद्ध होगी। अभी तक ऋण राशि कम होने की वजह से लोग सहकारी बैंकों से ऋण लेने में दिलचस्पी नहीं दिखाते थे लेकिन अब इस सीमा को बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा कि इससे सहकारी बैंक न केवल अपने व्यवसाय को बढ़ाने की ओर अग्रसर होंगे, बल्कि राष्ट्रीयकृत बैकों के साथ प्रतिस्पर्धा में भी शामिल हो सकेंगे।
ये भी पढ़ें...दर्द सहकर बनती हैं दवा: अपनों के लिए अंगदान करने में भी पीछे नहीं महिलाएं, इस कड़वे सच से भी पर्दा उठाती है ये रिपोर्ट