फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Housing for poor will be ready at four places in Dehradun Fund arrangement for 10 incomplete schemes

Dehradun: राजधानी में गरीबों के लिए बनेंगे घर, अवस्थापना विकास की 10 अधूरी योजनाओं के लिए फंड का इंतजाम

Sat, 13 May 2023 04:49 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 13 May 2023 04:49 PM IST
सार

देहरादून में रिस्पना नदी के किनारे नगर निगम की भूमि पर निम्न आय वर्ग के लिए आवास बनाए जा रहे हैं। 2.21 करोड़ से अधिक की इस योजना के लिए अतिरिक्त धन की आवश्यकता है, जो मिसिंग लिंक फंड से पूरी होगी।

विज्ञापन
Housing for poor will be ready at four places in Dehradun Fund arrangement for 10 incomplete schemes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

प्रदेश सरकार ने अवस्थापना विकास से जुड़ीं करीब 56.05 करोड़ लागत की 10 निर्माणाधीन विकास योजनाओं के लिए फंड का इंतजाम कर दिया है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति ने इन सभी योजनाओं के लिए अतिरिक्त धनराशि के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इन सभी महत्वपूर्ण कार्यों के लिए प्रदेश सरकार की मिसिंग लिंक फंडिंग योजना के तहत फंड का इंतजाम हुआ है।

विज्ञापन

देहरादून में समय पर बन जाएंगे गरीबों के आवास

देहरादून में रिस्पना नदी के किनारे नगर निगम की भूमि पर निम्न आय वर्ग के लिए आवास बनाए जा रहे हैं। 2.21 करोड़ से अधिक की इस योजना के लिए अतिरिक्त धन की आवश्यकता है, जो मिसिंग लिंक फंड से पूरी होगी। मुख्य सचिव ने इसकी अनुमति दे दी है। दूसरी सोशल बलूनी स्कूल के पास की है, जो 1.77 करोड़ से अधिक की राशि से तैयार होनी है।

विज्ञापन


इसके लिए फंड का इंतजाम कर दिया गया है। देहरादून के पटेल नगर में बिंदाल नदी के किनारे 4.41 करोड़ से ज्यादा की लागत से आवास बनाने के लिए अतिरिक्त धनराशि मिसिंग लिंक फंड से मिलेगी। काठबंगला मलिन बस्ती के अधूरे निर्मित आवासों के लिए राज्यों के लिए विशेष सहायता (एसएएस) से धनराशि मिलेगी। इस योजना पर 8.39 करोड़ से अधिक की लागत आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन योजनाओं के लिए भी हुआ पैसे का इंतजाम

करीब 80.50 लाख से चंपावत में बन रहे हिमाद्री इंपोरियम के लिए सीएम घोषणा से पैसा का इंतजाम होगा। नगर पालिका परिषद हरिद्वार में आंतरिक सड़कों के निर्माण, विकासनगर हल्दापानी व चमोली में लॉ कॉलेज गोपेश्वर के नजदीक भूस्खलन के कारण भूमि मुआवजा के कार्य, प्रदेश के विभिन्न पावर हाउस में जल मापक यंत्रों की स्थापना व पांच वर्षों तक रखरखाव के कार्य, टीएचडीसी हाइड्रो पावर अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में निदेशक के आवास के अवशेष कार्य के लिए व इंजीनियरिंग कॉलेज गोपेश्वर के निर्माण के बचे कार्यों के लिए भी मिसिंग लिंक फंड से पैसे का प्रबंध किया गया।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश में 30 जून के बाद लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, मुख्यमंत्री धामी ने कहीं ये बड़ी बातें

पीएम गति शक्ति पोर्टल पर अपलोड होती है ऐसी योजनाएं

सरकार ने अवस्थापना विकास की उन योजनाओं को पीएम गति शक्ति पोर्टल पर अपलोड करने की सुविधा दी है, जिन्हें पूरा करने के लिए अतिरिक्त फंड की आवश्यकता होती है। करीब 29 विभागों ने करीब 257 करोड़ लागत की ऐसी करीब 205 योजनाएं पोर्टल पर अपलोड की है। उच्चस्तरीय समिति योजनाओं की प्रगति का आकलन करती है और प्रदर्शन के आधार पर मिसिंग लिंक फंडिंग की व्यवस्था करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed