फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   House tax pay with mobile app now

खुशखबर: अब घर बैठे जमा करा सकेंगे हाउस टैक्स, जल्द मिलने जा रही यह सुविधा

Sun, 20 Jan 2019 10:31 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 20 Jan 2019 10:31 AM IST
विज्ञापन
House tax pay with mobile app now
हाउस टैक्स - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

नगर निगम की वेबसाइट के अलावा मोबाइल एप से भी भवन कर जमा कराया जा सकेगा। खास बात यह है कि लोगों देय तिथि जैसी जरूरी सूचनाएं एसएमएस के माध्यम से मिल जाएंगी। यह व्यवस्था अप्रैल से लागू हो जाएगी।

विज्ञापन


वहीं, मौजूदा समय में 60 प्रतिशत भवन करदाताओं का रिकॉर्ड अपडेट हो चुका है, बाकी काम मार्च तक पूरा होने की उम्मीद है। नगर निगम भवन करदाताओं की सुविधा के लिए ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था करने जा रहा है।
विज्ञापन


इसके तहत वेबसाइट के साथ ही मोबाइल एप भी तैयार कराया जा रहा है। इसके तहत भवन करदाताओं का रिकॉर्ड अपडेट करने का कार्य किया जा रहा है। अप्रैल से निगम क्षेत्र के भवन करदाता मोबाइल एप से कर जमा करा सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कर अधीक्षक धर्मेश पैन्यूली के मुताबिक ऑनलाइन व्यवस्था से भवन करदाताओं को काफी राहत मिलेगी। उन्हें कब भवन कर जमा करना है और उसका भुगतान होने पर एसएमएस पहुंच जाएगा। 

हम जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कर अनुभाग को ऑनलाइन कर रहे हैं। मोबाइल एप के जरिये लोग भवन कर जमा करा सकेंगे। आगामी वित्तीय वर्ष से यह सुविधा शुरू हो जाएगी।
- सुनील उनियाल गामा, मेयर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed