फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   house tax in dehradun.

हाउस टैक्स लेने आपके घर आएगा नगर निगम

Wed, 18 Mar 2015 02:05 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 18 Mar 2015 02:05 PM IST
विज्ञापन
house tax in dehradun.

आप नगर निगम क्षेत्र में रहते हैं और भवन स्वामी हैं और गृह कर नहीं दिए हैं तो बच नहीं सकते।

विज्ञापन


डोर टू डोर गृहकर वसूली
नगर निगम की टीम घर-घर जाकर गृहकर की वसूली करेगी। आपकी संपत्ति का आकलन कर टैक्स तो वसूलेगी ही, साथ ही पुराने बकायेदारों पर जुर्माना भी लगाएगी। डोर टू डोर गृहकर (हाउस टैक्स) वसूली का अभियान नगर निगम की टीम बुधवार से शुरू करने जा रही है।

वार्डों में शिविर लगाने के बाद अब नगर निगम डोर टू डोर हाउस टैक्स कलेक्शन करेगा। नगर निगम को किसी भी हाल में मार्च तक छह करोड़ का लक्ष्य हासिल करना है। वार्डों में शिविर लगाने के बाद भी अभी कई भवन स्वामी बच गए हैं। निगम ने तय किया है कि जो भवन स्वामी कैंप तक नहीं पहुंचे, उनके घर निगम की टीम खुद दस्तक देगी।
विज्ञापन


इसके लिए निगम हर वार्ड में कई टीमों का गठन करेगा। यह टीम प्रत्येक घर में जाकर गृहकर जमा होने की स्थिति जांचेगी। जिस भवन स्वामी ने गृहकर नहीं भरा होगा, टीम उसकी संपत्ति का आकलन करेगी और टैक्स वसूलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ लोगों को जागरूक करेगी कि अगर गृहकर नहीं भरा तो फिर जुर्माने भी झेलना होगा। अपर मुख्य नगर अधिकारी कुश्म चौहान ने बताया कि बुधवार से यह डोर टू डोर टैक्स कलेक्शन शुरू कर दिया जाएगा। अगर इसके बाद भी भवन स्वामियों ने गृहकर नहीं भरा गया तो फिर जुर्माने के बाद कुर्की की कार्रवाई भी हो सकती है।


...लेकिन ऑनलाइन सेवा है ठप
एक ओर नगर निगम घर-घर जाकर गृहकर वसूलने की तैयारी कर रहा है, दूसरी ओर घर बैठे गृहकर जमा करने के लिए शुरू की गई ऑनलाइन सेवा ठप है। इस वजह से लोगों को फजीहत झेलनी पड़ रही है।

सूत्रों के अनुसार, जिस कंपनी के पास ऑनलाइन सेवा का काम था, वह भाग गई। उसके बाद निगम ने किसी दूसरी कंपनी को काम नहीं दिया। तब से साइट ठप पड़ी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed