{"_id":"b8612e413ffe86ef7c155d223e10af50","slug":"house-tax-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल में भेजा 13 साल के हाउस टैक्स का बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल में भेजा 13 साल के हाउस टैक्स का बिल
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 10 Nov 2014 03:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून नगर निगम ने शहर में कई भवन स्वामियों का ब्लड प्रेशर बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
आधे शहर के लोगों को पिछले 13 साल के हाउस टैक्स का बिल थमा दिया गया है। जबकि अधिकांश लोग हर साल टैक्स जमा कर रहे हैं। कई परिवारों को तो दस हजार रुपए तक का बिल मिला है।
सालाना हाउस टैक्स करीब 700 रुपए
औसतन एक भवन का सालाना हाउस टैक्स करीब 700 रुपए का होता है। डालनवाला, आराघर, सर्वे चौक, अधोईवाला और धर्मपुर क्षेत्र में लोगों को शनिवार और रविवार को बिल मिला तो उनके होश उड़ गए। कई लोगों का हाउस टैक्स 2002 से बकाया दिखाया गया है।
विज्ञापन
डालनवाला इंद्र रोड निवासी जितेंद्र कुमार हनेरी ने बताया कि वे हर साल हाउस टैक्स जमा कर रहे हैं, लेकिन उन्हें 13 साल का बिल भेजा गया है। बिल कंप्यूटराइज्ड नहीं बल्कि मैन्युअल है। अन्य क्षेत्रों में भी ऐसी ही शिकायतें सामने आई हैं।
विज्ञापन
रविवार होने के कारण लोगों ने फोन पर मेयर विनोद चमोली से इस संबंध में शिकायत की। इस मामले में मेयर ने कहा कि हो सकता है कि बिल तैयार करने में गड़बड़ी हुई है। लोग नगर निगम आकर बिल ठीक करा सकते हैं।