फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   house collapses in pauri, five people dead.

पौड़ीः देर रात ढहा मकान, 5 लोगों की मौत

Thu, 09 Jul 2015 10:59 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 09 Jul 2015 10:59 AM IST
विज्ञापन
house collapses in pauri, five people dead.

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में मकान ढहने से एक ही परिवार पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा बुधवार देर रात पौड़ी जिले एकेश्वर ब्लॉक के मेणा गांव में हुआ।

विज्ञापन


मरने वालों गृहस्वामी सोहनलाल (उम्र 38) और उनके चार बच्चे शामिल हैं। बच्चों में तीन लड़कियां और एक लड़का शामिल है। इस हादसे में मृतक की पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हुई है, जिनका उपचार किया जा रहा है। घटनास्थल पौड़ी मुख्यालय से करीब 60 किमी दूर है।
विज्ञापन


19 घंटे बाद खुला ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे
उधर, नरेंद्रनगर टिहरी में भारी बारिश से मंगलवार को ऋषिकेश- गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बगड़धार के पास अवरुद्ध हो गया। भूधंसाव होने से सड़क 50 मीटर धंस गई, जिससे हाईवे छोटे वाहनों के लिए 12 और बड़े वाहनों के लिए 19 घंटे बंद रहा। बीआरओ ने पहाड़ काट कर बुधवार सुबह यातायात सुचारु कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी बारिश के कारण मंगलवार रात आठ बजे राष्ट्रीय राजमार्ग बगड़धार में 50 मीटर धंस गया था, जिससे मार्ग पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। बुधवार सुबह बीआरओ ने पहाड़ काटकर आठ बजे छोटे वाहनों की आवाजाही सुचारु की, जबकि बड़े वाहनों का संचालन शाम तीन बजे शुरू हो पाया।


मौके पर पहुंचे डीएम युगल किशोर पंत, एसपी मुख्तार मोहसिन ने बीआरओ के कैप्टन सिद्धार्थ कटियार को सड़क खोलने के निर्देश दिए। बीआरओ ने पहाड़ काट कर सड़क खोली और भूधंसाव क्षेत्र में बरसाती पानी की निकासी का प्रबंधन किया।

एसपी ने यातायात सुचारु करने के लिए मौके पर ट्रैफिक पुलिस लगाने और ज्यादा लोड कम कर वाहन संचालन के निर्देश दिए हैं।

डीएम ने मानसून को देखते हुए बीआरओ, पीएमजीएसवाई, एडीबी और लोनिवि अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीन लगाने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने बताया कि श्रीनगर -ऋषिकेश हाईवे कोड़ियाला के पास यातायात के लिए खोल दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed