फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Hotel, restaurant and resort raided, a hotel sealed

होटल, रेस्टोरैंट व रिजार्ट पर प्रशासन के ताबड़तोड़ छापे, एक होटल सील

Thu, 29 Sep 2022 01:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 01:04 AM IST
सार

स्थानीय प्रशासन ने कई विभागों को साथ लेकर रिजॉर्ट, होटल व रेस्तराओं में छापेमारी की।शासन के निर्देश के बाद बुधवार को उप जिलाधिकारी विनोद कुमार के नेतृत्व में रिसॉर्ट, होटल व रेस्टोरेंट पर छापे मारे गए।सुरक्षा की दृष्टि से सभी प्रकार के इंतजाम को परखा जा रहा है।

विज्ञापन
Hotel, restaurant and resort raided, a hotel sealed

विस्तार

स्थानीय प्रशासन ने कई विभागों को साथ लेकर रिजॉर्ट, होटल व रेस्तराओं में छापेमारी की। विकासनगर के अस्पताल रोड स्थित एक होटल को अनियमितता मिलने पर सील कर दिया गया है। इसके अलावा कई पर चालान की कार्रवाई की गई। प्रशासन की कार्रवाई से संचालकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

ऋषिकेश में अंकिता हत्याकांड के बाद रिजॉर्ट आदि की व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इससे शासन प्रशासन की भी किरकिरी हो रही है। शासन के निर्देश के बाद बुधवार को उप जिलाधिकारी विनोद कुमार के नेतृत्व में रिसॉर्ट, होटल व रेस्टोरेंट पर छापे मारे गए। दोपहर शुरू हुई कार्रवाई में पुलिस, पर्यटन, फायर, वन, एमडीडीए व नगर पालिकाओं के अधिकारी कर्मचारी भारी संख्या में शामिल रहे। कुल्हाल स्थित रिवर व्यू रिजॉर्ट, ढालीपुर स्थित महक रिजॉट, कुंजा स्थित रेडसन गेस्ट हाउस, कुंजाग्रांट स्थित कारबरी एकर्स, शिमला बाईपास स्थित मधुबन रिजॉर्ट, विकासनगर के देहरादून रोड स्थित मैंगो ट्री रिजॉर्ट पर छापे मारे गए। आवश्यक कागजात, सुविधाएं, व्यवस्थाएं व फायर आदि सावधानियों के अभाव के कारण सभी पर चालान की कार्रवाई की गई। जांच-पड़ताल करते हुए टीम देर शाम विकासनगर पहुंची, जहां अस्पताल रोड स्थित कालिंदी होटल में भारी अनियमितताएं पाए जाने पर होटल को सील कर दिया गया। टीम में सीओ विकासनगर संदीप नेगी, कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट, हरबर्टपुर के अधिशासी अधिकारी भगवंत सिंह बिष्ट, मनोज शर्मा, पवन कुमार शामिल रहे। उप जिलाधिकारी ने बताया कि सभी रिजॉर्ट व होटलों में गहनता से जांच की जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से सभी प्रकार के इंतजाम को परखा जा रहा है। जिन स्थानों पर अनियमितताएं पाई गई उन पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि अभियान अभी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed