फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   hot weather in cold season at haridwar uttarakhand

सर्द मौसम में गरमाई धर्मनगरी, थम नहीं रहा यह मामला, दो संतों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 01 Jan 2018 02:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 01 Jan 2018 02:06 PM IST
विज्ञापन
hot weather in cold season at haridwar uttarakhand
पुलिस - फोटो : Demo pic

सर्द मौसम में धर्मनगरी गरमाई हुई है। हरिद्वार में मातृसदन फिर प्रशासन के खिलाफ आ खड़ा हुआ है। सोमवार को पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर जिलाधिकारी के सम्मान का पुरजोर विरोध करने पर मातृसदन के दो संतों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इनमें आत्माबोधानंद की गिरफ्तारी हो चुकी है।

विज्ञापन


प्रशासन की इस कार्रवाई से मातृसदन आंदोलित है। मातृसदन का कहना है गंगा में खनन के खिलाफ उसकी लड़ाई जारी रहेगी। लिहाजा जो सरकार या अधिकारी खनन कराएंगे मातृसदन उनके खिलाफ आवाज उठाता रहेगा।
विज्ञापन


प्रशासन भी पीछे हटने को तैयार नहीं है। उसका कहना है मातृसदन के संतों के खिलाफ  कानून के अनुसार कार्रवाई की गई है। किसी को भी कानून को हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जा सकती। बहरहाल दोनों पक्ष अपनी-अपनी बातों पर अडिग रहने से सर्द भरे मौसम में धर्मनगरी का माहौल गरमा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज कैंपस में भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय की 156वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी दीपक रावत के विरोध में मातृसदन के संत आत्मबोधानंद के उतरने के बाद नया मोड़ आ गया है।
 

hot weather in cold season at haridwar uttarakhand
पु‌लिस - फोटो : file photo
कार्यक्त्रस्म के आयोजक मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष ने मातृसदन के संत ब्रह्मचारी दयानंद और आत्मबोधानंद समेत सात लोगों के खिलाफ  हरिद्वार कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया है। स्वामी दयानंद पर मोबाइल फोन पर धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

सोमवार देर रात कार्यक्रम की आयोजक संस्था मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष डा. पदम प्रसाद सुवेद्वी समेत संस्था के छह पदाधिकारियों ने मायापुर चौकी में दी तहरीर में बताया कि सोमवार सुबह उनके मोबाइल पर एक कॉल आई थी।

कॉल कर रहे शख्स ने अपना नाम दयानंद निवासी मातृसदन बताते हुए जिलाधिकारी दीपक रावत को मालवीय रत्न न देने की बात कही थी। साथ ही चेताया था यदि मालवीय रत्न दिया गया तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। कॉल कर रहे शख्स ने कहा था जिलाधिकारी शराब और खनन के कार्य में पूरी तरह से लिप्त हैं। इसलिए उन्हें यह पुरस्कार किसी भी हालत में न दिया जाए। आरोप है कि शाम को मातृसदन के ब्रह्मचारी दयानंद और संत आत्मबोधानंद ने कार्यक्रम में पहुंचकर हंगामा किया और जिलाधिकारी का अपमान किया।

मंगलवार को कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मातृसदन के संत ब्रह्मचारी दयानंद और आत्मबोधानंद को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है। आत्मबोधानंद को रात को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। संत दयानंद ब्रह्मचारी को गिरफ्तार किया जाएगा। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पांच अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज किया गया है। शिनाख्त कर उन्हें जल्द दबोचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed