फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   hot weather ‌four year record break in kedarnath 

केदारनाथ में गर्मी से हांफने लगे तीर्थयात्री, टूटा पिछले चार साल का रिकॉर्ड

Sun, 25 Jun 2017 08:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Sun, 25 Jun 2017 08:52 AM IST
विज्ञापन
hot weather four year record break in kedarnath 

बाबा केदार के धाम में गर्मी ने इस बार तीर्थयात्रियों को बेहाल कर द‌िया। प‌िछले दो द‌िनों में यहां चार साल का र‌िकॉर्ड टूट गया है। 

विज्ञापन


केदारनाथ में शनिवार दोपहर 1.30 बजे तापमान 31 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा, जबकि न्यूनतम तापमान भी 21 डिग्री रहा। दो दिन से केदारनाथ में सुबह से दोपहर तक तेज धूप लग रही है, जिस कारण तापमान में 13 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन


जून 2013 की आपदा के बाद यह पहला मौका है जब केदारनाथ में जून में पारा इतना बढ़ा है। 16 जून 2013 को केदारनाथ में सर्वाधिक 29 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जून के महीने में अब तक का सर्वाधिक तापमान

hot weather four year record break in kedarnath 

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के केदारनाथ प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि शनिवार को केदारनाथ में सुबह से चटक धूप थी। 10 बजे के बाद धूप में खड़ा होना मुश्किल हो रहा था। 11 बजे तक तापमान 22 डिग्री पहुंच गया। 

दिन चढ़ने के साथ ही तपिश भी बढ़ती गई। दोपहर 1.30 बजे केदारनाथ में तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया, जो केदारनाथ में जून के महीने में अब तक का सर्वाधिक तापमान है।

हालांकि ढाई बजे के बाद हल्के बादल और घाटी में कोहरा छा गया।   बिष्ट ने बताया कि पिछले चार साल में यह पहला मौका है, जब जून में केदारनाथ में तापमान इतना अधिक पहुंचा हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed