फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Hospital employee raped on pretext of marriage

Dehradun News: अस्पताल की कर्मचारी से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म

Tue, 18 Mar 2025 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Hospital employee raped on pretext of marriage
एक निजी अस्पताल की कर्मचारी ने वहां के कैंटीन के कर्मचारी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने डालनवाला पुलिस को बताया कि वह अस्पताल में इंटर्नशिप कर रही थी। वह रहने के लिए कमरा भी ढूंढ रही थी। इस दौरान उसका परिचय कुंवर सिंह नेगी नाम के कैंटीन संचालक से हुई। उसने मदद करने का झांसा देकर उसका मोबाइल नंबर ले लिया। मेलजोल बढ़ता गया तो आरोपी ने दुष्कर्म की कोशिश की, लेकिन पीड़िता ने इन्कार कर दिया। इस पर नेगी उसे एक गुरुद्वारे में ले गया और कहने लगा कि ईश्वर को साक्षी मानकर उसने उसे पत्नी मान लिया है। अब वह कहीं और किसी के साथ शादी नहीं करेगा। भावनात्मक रूप से पीड़िता को कमजोर कर दिया। लगभग एक साल तक उनकी बातें होती रहीं। इस दौरान उसने एक कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने विरोध किया तो झगड़ा करने लगा। आरोप है कि नेगी ने उसका फोन भी तोड़ दिया। इस बीच पीड़िता का कहीं और रिश्ता होने लगा। वह कुंवर सिंह नेगी के पास गई और शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन उसने इन्कार कर दिया। इससे परेशान होकर पीड़िता ने जहर भी पी लिया। इसके बाद कुंवर सिंह नेगी ने पीड़िता से शादी करने की बात कही। जहर के नशे में उसने फिर से उसके साथ दुष्कर्म किया। एसएचओ डालनवाला मनोज मैनवाल ने बताया कि आरोपी कुंवर सिंह नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed