फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Horrific accident in Dehradun City bus runs over five people in Lalpur Dehradun

Dehradun Accident: लालपुल के पास सिटी बस ने छह मजदूरों को कुचला, दो की मौत, बस चालक को पड़ा था मिर्गी का दौरा

Tue, 23 Jun 2026 11:59 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Tue, 23 Jun 2026 11:59 AM IST
सार

देहरादून के लालपुर क्षेत्र में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक सिटी बस ने सड़क पर चल रहे लोगों को कुचल दिया।

विज्ञापन
Horrific accident in Dehradun City bus runs over five people in Lalpur Dehradun
हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

पटेलनगर के लालपुल के पास सोमवार को फुटपाथ पर बैठे छह मजदूरों को सिटी बस ने कुचल दिया। इससे सभी मजदूर बुरी तरह जख्मी हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान दो मजदूर आहद और मानसिंह की मौत हो गई। जबकि अन्य की हालत भी गंभीर है।

विज्ञापन




ये सभी मजदूर रोज की तरह रोजी रोटी के लिए लालपुल पर बैठे थे। पुलिस का कहना है कि चालक की तबीयत खराब होने से हादसा हुआ। पुलिस ने चालक को अस्पताल में भर्ती कराकर सिटी बस को कब्जे में लिया है। सोमवार को लालपुल पर मजदूर मजदूरी के लिए फुटपाथ पर बैठे थे, तभी एक सिटी बस अनियंत्रित हो गई। सिटी बस ने फुटपाथ पर छह मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में आहद निवासी राजीवनगर, चमनपुरी पटेलनगर, रतन कुमार निवासी बलिया, यूपी, संजीत निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार, सुखराज साहनी निवासी ग्राम बिसौल, दरभंगा, बिहार और मानसिंह घायल हो गए।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...नगरासू गुरुद्वारा विवाद:  भोजन लेने आए निहंग ने ध्यान भटकाने के लिए की पत्थरबाजी, तीन छत से उतरे, चार अब भी डटे

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार चालक ने बताया कि उसे मिर्गी का दौरा पड़ा था, जिस कारण हादसा हुआ। चालक के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान गंभीर हालत के चलते आहद की मौत हो गई। जबकि देर रात मानसिंह की भी मौत हो गई। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया, मृतकों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। चालक अर्जुन निवासी राजपुर रोड कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती है।

Dehradun Accident: दर्दनाक हादसा, लालपुर के पास तेज रफ्तार सिटी बस का कहर, छह लोगों को मारी टक्कर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed