फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Honorarium not received even after four months of corona duty

कोरोना ड्यूटी के चार माह बाद भी नहीं मिला मानदेय

Sun, 26 Sep 2021 12:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Honorarium not received even after four months of corona duty
कोरोनाकाल में सरकारी अस्पतालों में ड्यूटी करने वाली बीएससी नर्सिंग अंतिम वर्ष की छात्राओं का कहना है कि चार माह बाद भी उन्हें मानदेय नहीं मिला है। प्रदेश में नर्सिंग की 200 से अधिक छात्राओं ने अस्पतालों में ड्यूटी की थी। नर्सिंग की छात्राएं अब मानदेय के लिए चिकित्सा शिक्षा निदेशालय व सीएमओ कार्यालय का चक्कर काट रही हैं। शनिवार को स्टेट कालेज ऑफ नर्सिंग की बीएससी नर्सिंग की छात्राएं चंदरनगर स्थित सीएमओ कार्यालय व चिकित्सा शिक्षा निदेशालय पहुंची। उन्होंने बताया कि नर्सिंग की अंतिम वर्ष की 47 छात्राओं ने कोविड ड्यूटी की थी। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में करीब एक माह तक उन्होंने जोखिम के बीच अस्पतालों में ड्यूटी की। उनका मानदेय प्रतिमाह 15 हजार रुपये निर्धारित किया गया था, लेकिन चार माह बीतने के बाद भी मानदेय नहीं दिया गया। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नर्सिंग की छात्राओं को मानदेय नहीं मिलने का मामला संज्ञान में है। मानदेय के लिए शासन से वार्ता की गई है। उन्होंने कहा कि नर्सिंग छात्राओं को जल्द मानदेय दिया जाएगा। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed