फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Honey Bee Attack on Four Youth, one died in rudrapur

उत्तराखंड: जंगल में शहद निकालने गए युवकों पर मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला, एक की मौत

Fri, 27 Mar 2020 10:41 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 27 Mar 2020 10:41 PM IST
सार

  • चार लोगों के साथ शहद लेने के लिए गया था मृतक
  • तीन युवकों ने भागकर बचाई अपनी जान

विज्ञापन
Uttarakhand: Honey Bee Attack on Four Youth, one died in rudrapur
मधुमक्खी

विस्तार

उत्तराखंड के रुद्रपुर में तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा जंगल में शहद निकलने गए चार युवकों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस दौरान तीन युवकों ने भागकर अपनी जान बचाई, जबकि एक युवक गम्भीर होने पर मौके पर ही बेसुध हो गया। सूचना के बाद परिजन उसे जंगल से उठाकर अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


 शुक्रवार को दिनेशपुर के जयनगर वार्ड नम्बर-तीन निवासी राजेंद्र प्रसाद, सलीम, हीरालाल व प्रीतम सिंह टांडा जंगल में मधुमक्खियों के छत्ते से शहद निकलने के लिए गए थे। पेड़ पर शहद का छत्ता काटने के लिए राजेंद्र चढ़ गया। जबकि तीन युवक नीचे खड़े थे।
विज्ञापन


इसी बीच मधुमक्खियों के झुंड ने राजेंद्र व तीनों युवकों पर हमला बोल दिया। मधुमक्खियों का हमला करते ही सलीम, हीरालाल व प्रीतम सिंह भागकर घर आ गए लेकिन राजेंद्र पड़े से नीचे उतरते ही बेसुध हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में तोड़ा दम

उक्त तीन युवकों ने घर पहुंचकर राजेंद्र के परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और बेहोशी की हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल लाए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर पंतनगर थाना प्रभारी अशोक कुमार अस्पताल पहुंचे।

उन्होंने शव का पंचनामा भरकर शव को मोर्चरी में रख दिया। बताया कि शव का पोस्टमार्टम शनिवार को किया जाएगा। उन्होंने बताया मृतक मूलरुप से देवरिया उत्तरप्रदेश का रहने वाला है, जो दिनेशपुर में रहकर मजदूरी का काम करता था। मृतक के दो बेटे व तीन बेटियां हैं। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed