फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Homes of elderly will be under cameras for security police will ask about their well being

Uttarakhand: सुरक्षा को लेकर कैमरों की जद में होंगे बुजुर्गों के घर, पुलिस पूछेगी हालचाल

Wed, 19 Apr 2023 07:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 19 Apr 2023 07:11 PM IST
सार

एप पर मौजूद एसओएस इमरजेंसी बटन का इस्तेमाल भी बुजुर्गों को सिखाया जाएगा। बुजुर्गों की सुरक्षा के इंतजामों की समीक्षा हर माह पुलिस मुख्यालय स्तर पर की जाएगी।

विज्ञापन
Uttarakhand: Homes of elderly will be under cameras for security police will ask about their well being
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

प्रदेश में एकाकी रहने वाले बुजुर्गों के घर जल्द ही पुलिस के सीसीटीवी कैमरों की जद में होंगे। इसके लिए डीजीपी ने विभिन्न फंड का सहारा लेकर कैमरे लगवाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पुलिस महीने में दो बार घर जाकर बुजुर्गों के हालचाल भी पूछेगी। इन बुजुर्गों को पुलिस एप के बारे में भी जागरूक किया जाएगा।

विज्ञापन


एप पर मौजूद एसओएस इमरजेंसी बटन का इस्तेमाल भी बुजुर्गों को सिखाया जाएगा। बुजुर्गों की सुरक्षा के इंतजामों की समीक्षा हर माह पुलिस मुख्यालय स्तर पर की जाएगी। सुरक्षा में लापरवाही पर संबंधित जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बीते दो माह में एकाकी रहने वालीं दो बुजुर्ग महिलाओं की हत्या के बाद पुलिस ने अब उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए योजना तैयार की है। इसके लिए मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में बैठक भी की गई।
विज्ञापन


Haridwar:  जहरीली शराब कांड में खुलासा, पंचायत चुनाव से पहले स्प्रिट से बनी शराब से गई थी 12 लोगों की जान
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि प्रदेश में पुलिस ने 1067 बुजुर्गों को चिन्हित किया है। इसके अलावा 2398 बुजुर्गों ने खुद से पुलिस एप पर रजिस्ट्रेशन कराया है। सभी जिलों को इस सूची को अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस कंपनियों से मिलने वाले सीएसआर फंड या किसी अन्य फंड से बुजुर्गों के घर के आसपास सीसीटीवी का जाल बिछाएगी। इन्हें समय-समय पर चेक किया जाएगा। यदि उनके घर के बाहर कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है तो इस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।


मोहल्ले के एक व्यक्ति को दें जिम्मेदारी
डीजीपी ने बताया कि थाना पुलिस बुजुर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। इसके लिए उनके आस-पड़ोस में रहने वाले किसी सामाजिक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी जाएगी। ताकि, वह समय-समय पर बुजुर्गों की निगरानी कर पुलिस को सूचना दे सकें। इसके अलावा सीनियर सिटीजन सेल का डीएसपी महिला सेल को नोडल अफसर बनाया जाएगा।

बनेगा एक निर्धारित प्रारूप
सीनियर सिटीजन की सुरक्षा से संबंधित सभी बिंदुओं को शामिल करते हुए एक विस्तृत प्रारूप तैयार किया जाएगा। इस प्रारूप के आधार पर संपत्ति या अन्य किसी विवाद होने के संबंध में वरिष्ठ नागरिकों की काउंसिलिंग कर सहायता की जाएगी। इसकी पुलिस मुख्यालय स्तर पर अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था प्रत्येक माह समीक्षा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed