फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Homeguards will get equal duty allowance to police personnel

अब होमगार्डों को मिलेगा पुलिसकर्मियों के बराबर ड्यूटी अलाउंस

Fri, 28 Apr 2017 09:53 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नैनीताल/देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, नैनीताल/देहरादून Updated Fri, 28 Apr 2017 09:53 AM IST
विज्ञापन
Homeguards will get equal duty allowance to police personnel
हाेमगार्ड - फोटो : file photo

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने राज्य के होमगार्डों को पुलिसकर्मियों के बराबर ड्यूटी अलाउंस देने का निर्देश दिया है। इस बाबत दायर एक याचिका में फैसला सुनाते हुए हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को तीन माह के भीतर इसे लागू करने के लिए कहा है। इस आदेश से राज्य के 6411 होमगार्डों को बड़ा फायदा होगा।

विज्ञापन


वहीं, सरकारी खजाने पर लगभग पचास करोड़ का बोझ आएगा। देहरादून निवासी शिव प्रसाद शर्मा और अन्य ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि वे नगर निगम देहरादून में प्लाटून कमांडेंट और होमगार्ड के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन


सरकार की ओर से 16 सितंबर 2016 को अधिसूचना जारी कर होमगार्ड के न्यूनतम वेतन में 300 से लेकर 400 रुपये तक की वृद्धि की गई है। इस अधिसूचना को याचिकाकर्ताओं की ओर से हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। याचिका में कहा था कि होमगार्ड को 400 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से वेतन दिया जाता है। इससे होमगार्डों का गुजारा नहीं हो सकता। वरिष्ठ न्यायमूर्ति राजीव शर्मा की एकलपीठ ने बृहस्पतिवार को दिए अपने फैसले में राज्य सरकार को तीन माह के भीतर होमगार्डों को पुलिसकर्मियों के बराबर ड्यूटी अलाउंस देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि राज्य में 6411 होमगार्ड हैं, जिन्हें चार सौ रुपये प्रतिदिन के हिसाब से महीने में लगभग 12 हजार रुपये वेतन दिया जाता है। हाईकोर्ट के आदेश के हिसाब से अब होमगार्डों का औसत वेतन लगभग 21 हजार रुपये होगा, क्योंकि अब उन्हें पुलिसकर्मियों के बराबर बेसिक-पे के साथ महंगाई और वॉशिंग अलाउंस मिलेगा। पूर्व में भी होमगार्ड महकमे की ओर से एक प्रस्ताव राज्य सरकार को दिया गया था, जिसमें समान वेतन देने की बात कही गई थी।


उस वक्त इस मद में लगभग 36 करोड़ रुपये का खर्च आना था, मगर सातवां वेतन आयोग लागू होने के बाद अब पचास करोड़ का खर्च आएगा। गौरतलब है कि भाजपा ने अपने विजन डॉक्युमेंट के पेज नंबर पंद्रह पर भी होमगार्डों का वेतन-भत्ता बढ़ाने की बात कही थी। उधर, पंजाब के अलावा हिमाचल, मध्य प्रदेश और हरियाणा में पहले ही सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अमल करते हुए होमगार्डों को पुलिस के जवान के बराबर वेतन दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed