फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Home quarantine given to two people who returned from abroad

Corona Virus : विदेश से लौटे दो लोगों को किया होम क्वारंटीन, लंदन और ओमान से वापस लौटे

Tue, 24 Mar 2020 08:14 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 24 Mar 2020 08:14 AM IST
विज्ञापन
Home quarantine given to two people who returned from abroad
कोरोना वायरस - फोटो : ANI

कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए विदेश से लौटे दो लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होम क्वारंटीन किया है। अगले कुछ दिन तक स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार दोनों की स्वास्थ्य जांच करती रहेगी।

विज्ञापन


सोमवार को प्रशासन को सूचना मिली कि हाल ही में कालसी बाजार और इंदिरा कॉलोनी में रहने वाले दो लोग लंदन और ओमान से वापस लौटे हैं। इस पर टीम ने उनके घर पर पहुंच कर उनकी स्वास्थ्य जांच की।
विज्ञापन


तहसीलदार कालसी एसी उनियाल ने भी दोनों से मुलाकात कर उनसे पूछताछ की। दोनों ने बताया कि एयरपोर्ट पर उनकी स्वास्थ्य जांच की जा चुकी है और वह पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। इसके बाजवूद एहतियात के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों को होम क्वारंटीन में रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम डॉ. अपूर्वा सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों लोगों में संदिग्ध लक्षण नहीं मिले हैं। दोनों व्यक्तियों को अपने-अपने घरों में 14 दिन तक अलग कमरे में आइसोलेटेड होकर रहने के निर्देश दिए गए हैं।


इस दौरान पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम समय-समय पर दोनों की जांच और निगरानी करती रहेगी। 14 दिन की समय सीमा से पूर्व यदि उपरोक्त दोनों व्यक्ति अपने घरों से बाहर दिखते हैं तो स्थानीय व्यक्ति पुलिस प्रशासन को सूचित कर सकते हैं। इस पर उपरोक्त दोनों व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed