फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   home loan is very easy in pradhan mantri awas yojana

अपने आशियाने का सपना होगा सच, ऐसे मिलेगी सब्सिडी में बड़ी रकम 

Thu, 25 May 2017 02:51 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो / अमर उजाला, नैनीताल Updated Thu, 25 May 2017 02:51 PM IST
विज्ञापन
home loan is very easy in pradhan mantri awas yojana

प्रधानमंत्री आवास योजना की उत्तराखंड की नोडल एजेंसी हुडको (हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कार्पोरेशन लि.) ने कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक के साथ करार किया।

विज्ञापन


इसके तहत अब बैंक जरूरतमंद लाभार्थियों को आवासीय ऋण देगा और हुडको प्रधानमंत्री आवास योजना के मुताबिक ब्याज सब्सिडी का भुगतान करेगा।

हुडको के देहरादून रीजन के क्षेत्रीय प्रमुख सुधीर कुमार भटनागर और कूर्मांचल बैंक के सचिव अक्षय साह ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान बैंक के चेयरमैन विनय साह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवासीय योजना में महिलाओं को वरीयता

home loan is very easy in pradhan mantri awas yojana
PM Modi

बाद में पत्रकार वार्ता में हुडको के क्षेत्रीय प्रमुख भटनागर ने कहा कि यह योजना कम आय वर्ग के लोगों को अपना घर खरीदने या नया घर बनाने में मदद कर रही है। इसके तहत 2.20 लाख से 2.65 लाख तक की सब्सिडी दी जा रही है। 

बताया कि यदि किसी व्यक्ति की वार्षिक आय 6 लाख रुपये से कम है तो उसे बैंक ऋण के ब्याज में 6.5 फीसदी सब्सिडी मिलेगी और 12 लाख रुपये से कम वार्षिक आय पर 4 फीसदी सब्सिडी ब्याज में मिलेगी। इस योजना का लाभ उन्हीं लोगों को मिलेगा जिन्होंने एक जुलाई 2015 के बाद आवासीय ऋण लिया है।

कहा कि प्रधानमंत्री आवासीय योजना में महिलाओं को वरीयता दी जा रही है। बता दें कि हुडको ने इस तरह का करार पूर्व में नैनीताल बैंक के साथ भी किया है। उन्होंने बताया कहा कि राज्य में प्रधानमंत्री नोडल एजेंसी नेशनल हाउसिंग बैंक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed