फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Holi 2024 Uttarakhand Uttarkashi Kashi Vishwanath Temple Bhasma Holi Celebration Story

Holi 2024: खास है उत्तराखंड में इस मंदिर की होली, भस्म उड़ाकर मनाते हैं 'रंगों' का त्योहार, देखें वीडियो

Fri, 22 Mar 2024 11:22 PM IST
alka tyagi अलका त्यागी
Updated Fri, 22 Mar 2024 11:22 PM IST
सार

Uttarakhand News: यहां करीब दस सालों से उज्जैन के महाकाल मंदिर की तर्ज पर भस्म की होली खेलते हैं। होलिका दहन के दिन सुबह आरती के बाद यह होली खेली जाती है।

विज्ञापन
Holi 2024 Uttarakhand Uttarkashi Kashi Vishwanath Temple Bhasma Holi Celebration Story
भस्म की होली - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

रंगों और फूलों से होली खेलते हुए तो आपने लोगों को देखा ही होगा। लेकिन उत्तराखंड में एक ऐसी जगह है जहां भस्म से होली खेली जाती है। वो जगह है उत्तरकाशी का काशी विश्वनाथ मंदिर। यहां सालों से भस्म की होली खेलने की परंपरा है। 

विज्ञापन


उत्तरकाशी में काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत अजय पुरी ने बताया कि यहां करीब दस सालों से उज्जैन के महाकाल मंदिर की तर्ज पर भस्म की होली खेलते हैं। होलिका दहन के दिन सुबह आरती के बाद यह होली खेली जाती है।

विज्ञापन

Holi 2024: कई महायोग में बहुत खास होगी होली, जानें किस समय तक रहेगी भद्रा? क्या है होलिका पूजन का शुभ मुहूर्त

विज्ञापन
विज्ञापन

इस होली में मंदिर के पुजारी ही नहीं बल्कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु व स्थानीय लोग शामिल होते हैं और  भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ भक्त जमकर झूमते हैं। उन्होंने कहा कि यह एक प्रयास है अपनी परंपरा और संस्कृति को बचाने का। इस होली के लिए साल भर होने वाले हवन यज्ञों की भस्म को एकत्रित किया जाता है। फिर उसे छानकर तैयार करते हैं। इसके बाद देश के प्रमुख शिव मंदिरों से भी भस्म लाकर उसमें मिलाई जाती है। यह भस्म भोलेनाथ के भक्तों को प्रसाद के रूम में भी दी जाती है।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव भी अपने गणों के साथ भस्म से होली खेलते थे। इसलिए भगवान शिव के भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए भस्म से ही होली खेलते हैं। मंदिर के पुजारियों का कहना है कि यज्ञ की यह भस्म पूरी तरह से प्राकृतिक होती है, इसे लगाने से कोई नुकसान नहीं होता है, साथ ही रसायनिक रंगों से होने वाले नुकसान से भी बचा जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed