फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Holi 2023: Uttarakhand 5000 roadways employees who give duty during Holi will get incentive allowance

Holi 2023: उत्तराखंड में होली के दौरान ड्यूटी करने वाले 5000 रोडवेज कर्मचारियों को मिलेगा प्रोत्साहन भत्ता

Fri, 03 Mar 2023 08:22 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 03 Mar 2023 08:22 PM IST
सार

यह योजना अधिकारियों, उपाधिकारियों पर लागू नहीं होगी। अगर 11 दिन की अवधि में किसी नियमित चालक, परिचालक, तकनीकी कर्मचारी का साप्ताहिक अवकाश पड़ता है तो भत्ता योजना खत्म होने के बाद दिया जाएगा।

विज्ञापन
Holi 2023:  Uttarakhand 5000 roadways employees who give duty during Holi will get incentive allowance
रुपये(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : i stock

विस्तार

होली पर रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने अपने करीब 5000 कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन योजना जारी की है। यह योजना चार मार्च से शुरू होकर 14 मार्च तक चलेगी। इस दौरान बिना अवकाश लिए, निर्धारित लक्ष्य तक वाहन चलाने वालों को निगम 1250 से 1500 रुपये प्रोत्साहन भत्ता देगा।

विज्ञापन


Holi 2023: उत्तराखंड के बॉर्डरों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर, सीएम धामी ने दिए अलर्ट रहने के निर्देश
विज्ञापन


परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन एवं तकनीकी दीपक जैन की ओर से होली पर प्रोत्साहन योजना का आदेश जारी किया गया। इसमें कहा गया कि सात व आठ मार्च को होली है। इस पर यात्रियों की भीड़ होगी। लिहाजा, चालक, परिचालक, कार्यशाला के तकनीकी कर्मियों, आउटसोर्स कर्मियों व काउंटर पर बुकिंग करने वाले लिपिकों, पास आदि बनाने वाले लिपिकों को अधिक ड्यूटी के लिए प्रोत्साहित करने को यह योजना शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट किया कि यह योजना अधिकारियों, उपाधिकारियों पर लागू नहीं होगी। अगर 11 दिन की अवधि में किसी नियमित चालक, परिचालक, तकनीकी कर्मचारी का साप्ताहिक अवकाश पड़ता है तो भत्ता योजना खत्म होने के बाद दिया जाएगा।

किसके लिए क्या प्रोत्साहन भत्ता

चालक-परिचालक के लिए
75 प्रतिशत लोडफैक्टर से अधिक आय, एक अवकाश लेकर 10 दिन ड्यूटी करने पर: मैदानी मार्गों पर कम से कम 2420 किमी, मिश्रित मार्गों पर कम से कम 2000 किमी और केवल पर्वतीय मार्गों पर कम से कम 1800 किमी चलने वालों को 1250 रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
75 प्रतिशत लोडफैक्टर से अधिक आय, एक भी अवकाश न लेकर 11 दिन ड्यूटी करने पर: मैदानी मार्गों पर कम से कम 2662 किमी, मिश्रित मार्गों पर कम से कम 2200 किमी और पर्वतीय मार्गों पर कम से कम 1980 किमी बस संचालन पर 1500 रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

(निगम ने तय किया है कि होली के दिन जो भी चालक-परिचालक गाड़ी चलाएंगे उन्हें 300 रुपये और जिनका लोड फैक्टर 85 प्रतिशत से अधिक होगा, उन्हें 500 रुपये अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी। यह योजना निगम में कार्यरत सभी नियमित, संविदा, आउटसोर्स के चालक-परिचालकों पर लागू होगी)

इनके लिए भी योजना
कार्यशाला के तकनीकी कर्मियों, संचालन में लगे डीजल लिपिक, समयपाल, बैग इन आउट लिपिक, चेकिंग लिपिक, कैशियर, स्टोर कीपर, काउंटर इन बुकिंग वाले लिपिक, पास बनाने वाले कर्मचारी, कार्यशाला के आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए डिपो का लोड फैक्टर 75 प्रतिशत से अधिक आय होने पर 11 दिन में से 10 दिन काम करने वालों को 1000 रुपये मिलेंगे जबकि आउटसोर्स कर्मियों को 10 दिन काम करने पर 750 रुपये प्रोत्साहन भत्ता मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed