फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Holi 2023: Dehradun divided into eight zones , liquor shops will remain closed on 8 march

Holi 2023: पुलिस का रहेगा सख्त पहरा...आठ जोन में बंटा देहरादून, आठ को बंद रहेंगे शराब के ठेके

Mon, 06 Mar 2023 09:27 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 06 Mar 2023 09:27 PM IST
सार

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि इलाके के असामाजिक तत्वों को चिन्हित किया गया है। उनके खिलाफ मुचलके की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Holi 2023: Dehradun divided into eight zones , liquor shops will remain closed on 8 march
देहरादून पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली को लेकर पुलिस ने भी पूरी तैयारियां कर ली हैं। होलिका दहन और रंग खेलने के दिन पुलिस का सख्त पहरा रहेगा। इसके लिए पूरे जिले को आठ जोन, 21 सेक्टर और 50 सब सेक्टरों में बांटा गया है। इनकी अलग-अलग रैंक के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। हुड़दंग करने वालों को हवालात भेजा जाएगा।

विज्ञापन


Holi 2023: त्योहार पर दूसरे राज्यों को जाने वाले लोगों के लिए बढ़ी मुश्किलें, यूपी, बिहार की ट्रेनें फुल
विज्ञापन


एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि मंगलवार को होलिका दहन को लेकर भी सुरक्षा का कड़ा पहरा रहेगा। जिन इलाकों में पहले विवाद सामने आए हैं, उनमें अतिरिक्त फोर्स लगाई गई है। इलाके के असामाजिक तत्वों को चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके खिलाफ मुचलके की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा थाना और चौकी स्तर पर शांति समितियों की बैठक कर भी जिम्मेदार लोगों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। ताकि, इलाकों में शांति व्यवस्था बनी रहे।

चुनौती का दिन रंग खेलने वाला रहता है। आठ मार्च को इसके लिए पुलिस ने हुड़दंगियों पर नजर रखने की कार्ययोजना तैयार की है। थाना और चौकी पुलिस के अलावा सीपीयू को भी गश्त के लिए लगाया जाएगा। ताकि, किसी भी विवाद और हुड़दंग करने वालों से समय से निपटा जा सके।

आठ को बंद रहेंगे शराब के ठेके
डीएम सोनिका ने होली पर जिले के समस्त शराब के ठेकों को बंद रखने के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि आठ मार्च को शाम पांच बजे तक शराब के ठेके बंद रहेंगे। उन्होंने पुलिस को इस आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed