{"_id":"645895eb0f79ad21d3025277","slug":"hnb-university-student-union-officers-imprisoned-in-university-building-for-third-day-for-annual-function-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"HNB University: विवि भवन से 48 घंटे बाद बाहर आए छह छात्र नेता, आंदोलन का नहीं हुआ समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HNB University: विवि भवन से 48 घंटे बाद बाहर आए छह छात्र नेता, आंदोलन का नहीं हुआ समाधान
Mon, 08 May 2023 12:03 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 08 May 2023 12:03 PM IST
सार
इस बार गढ़वाल विवि का अंतर संकाय समारोह चौरास परिसर स्थित प्रेक्षागृह और अंतर महाविद्यालय समारोह बादशाहीथौल परिसर टिहरी में कराए जाने का निर्णय लिया गया है जिसका छात्र विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विवि भवन में कैद छात्रसंघ पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की वार्षिक सांस्कृतिक एवं शैक्षिक प्रतियोगिताओं के आयोजन को डीएसडब्ल्यू भवन में स्वयं को कैद किए छह छात्र 48 घंटे बाद बाहर तो आ गए लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में विवि की छात्रसंघ पदाधिकारियों के साथ वार्ता हुई लेकिन छात्र नहीं माने। अब मंगलवार को दोबारा बैठक होगी।
विज्ञापन
चली वार्ता में प्रतियोगिताएं बिड़ला परिसर में कराने का निर्णय ले लिया लेकिन छात्रों ने कार्यवृत्त में लिखी शर्तों पर एतराज जताया। बाद में मुख्य नियंता प्रो. बीपी नैथानी के समझाने पर छात्र बाहर निकल गए। छात्र नेताओं ने तय किया कि मंगलवार को हुई बैठक में यदि सहमति नहीं बनी तो वह पुन: धरने पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन
Exclusive: उत्तराखंड में बिना लाइसेंस चल रहे वन विभाग के हथियार, मामला खुला तो हरकत में आए अधिकारी
विज्ञापन
गढ़वाल विश्वविद्यालय ने इस बार अंतर संकाय प्रतियोगिताएं चौरास स्थित प्रेक्षागृह और अंतर महाविद्यालयी प्रतियोगिताएं बादशाहीथौल (नई टिहरी) में कराने का निर्णय लिया था। इससे नाराज छात्रसंघ पदाधिकारियों ने शनिवार को डीएसडब्ल्यू भवन के गेट पर ताला लगाकर खुद को बंद कर दिया था। छात्र नेता दोनों ही कार्यक्रम पूर्व की भांति बिड़ला परिसर में आयोजित करने की मांग कर रहे थे।
तीन दिन से चल रहे हंगामे को देखते हुए सोमवार को एसडीएम अजयवीर सिंह व पुलिस क्षेत्राधिकारी श्याम दत्त नौटियाल की मध्यस्थता में प्रति कुलपति प्रो. आरसी भट्ट, बादशाहीथौल परिसर निदेशक प्रो. एए बौड़ाई, डीएसडब्ल्यू महावीर नेगी व मुख्य नियंता प्रो. बीपी नैथानी की छात्रसंघ पदाधिकारियों की वार्ता हुई।
छात्र नेताओं ने अधिकारियों से टेंट का टेंडर निरस्त करने और प्रतियोगिताएं बिड़ला परिसर में करवाने की मांग की। वार्ता के बाद दोनों प्रतियोगिताएं बिड़ला परिसर में कराने पर सहमति बनी। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि अगले सत्र से विवि के तीनों परिसरों में प्रतियोगिताएं रोटेशन में आयोजित होंगी लेकिन छात्र नेता इससे नाराज हो गए और चार बजे बाद पुन: ताला लगाकर अंदर बैठ गए। शाम साढ़े पांच बजे छात्रों की मुख्य नियंता प्रो. बीपी नैथानी से वार्ता हुई। नियंता के समझाने पर छात्र बाहर आ गए। अब मंगलवार को मामले को लेकर दोबारा बैठक होगी।
डीएसडब्लू बोर्ड के सदस्य देंगे इस्तीफा
प्रतियोगिताओं के आयोजन पर चल रहे विवाद को देखते हुए डीएसडब्ल्यू बोर्ड के कुछ सदस्यों ने त्यागपत्र देने की बात कही है। सदस्यों का कहना है कि आयोजन के लिए लंबे समय से तैयारियां चल रही हैं। ऐसे में इस पर विवाद करना उचित नहीं है।