फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   HNB Garhwal University: B.Ed Admission Cut off Released and counseling will start from 3 December

एचएनबी गढ़वाल विवि: बीएड में प्रवेश की कट ऑफ जारी, तीन दिसंबर से शुरू होगी काउंसिलिंग

Fri, 26 Nov 2021 05:31 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 26 Nov 2021 05:31 PM IST
सार

प्रवेश के लिए प्रथम काउंसिलिंग 3 दिसंबर से शिक्षा विभाग बिड़ला परिसर में शुरू होगी। दोनों परिसर में 166 सीटें निर्धारित हैं।

विज्ञापन
HNB Garhwal University: B.Ed  Admission Cut off Released and  counseling will start from  3 December
छात्र - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने बिड़ला परिसर श्रीनगर और एसआरटी परिसर बादशाहीथौल (टिहरी) में बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए मेरिट जारी कर दी है। सामान्य वर्ग की कट ऑफ मेरिट विज्ञान विषय में 144 और कला/वाणिज्य विषय में 127 तय की गई है। दोनों परिसरों में प्रवेश के लिए प्रथम काउंसिलिंग 3 दिसंबर से शिक्षा विभाग बिड़ला परिसर में शुरू होगी। दोनों परिसर में 166 सीटें निर्धारित हैं। इसे देखते हुए वरीयता सूची में 548 अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है। 

विज्ञापन


गढ़वाल विवि की शिक्षा विभागाध्यक्ष प्रो. रमा मैखुरी ने बताया कि बिड़ला परिसर श्रीनगर में 111 और एसआरटी परिसर टिहरी में 55 सीट हैं। 3 दिसंबर को कला/वाणिज्य और 4 दिसंबर को विज्ञान विषय के लिए काउंसिलिंग होगी।
विज्ञापन


5 दिसंबर को छूटे हुए अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी। उन्होंने बताया कि बीजीआर परिसर पौड़ी में स्ववित्त पोषित मोड में पाठ्यक्रम संचालित होता है। यहां 55 सीटें निर्धारित हैं। उन्होंने पौड़ी में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों से 10 दिसंबर तक पौड़ी परिसर में पंजीकरण करवाने की अपील की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है कट ऑफ मेरिट
- विज्ञान/वाणिज्य विषय
- सामान्य वर्ग-127
- ओबीसी-121
- एससी-120
- एसटी-124
- ईडब्लूएस- 126
- विज्ञान विषय
- सामान्य वर्ग-144
- ओबीसी-133
- एससी-128
- एसटी-111
- ईडब्लूएस-140

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed