फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   HMT company at rani bagh

पूरा हो गया आपकी HMT का 'समय'

Fri, 12 Sep 2014 07:09 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Fri, 12 Sep 2014 07:09 PM IST
विज्ञापन
HMT company at rani bagh

एचएमटी वॉच ग्रुप बंद होने की खबर से कंपनी के कर्मचारी असमंजस में हैं। प्रबंधन ने नौ से 11 सितंबर के बीच वीआरएस के लिए आवेदन करने की तिथि नियत की थी, जिसके लिए उत्तराखंड की रानीबाग इकाई में कार्यरत 526 कर्मियों में 116 ने वीआरएस के लिए आवेदन किया है।

विज्ञापन


हाल ही में वॉच ग्रुप को लेकर बंगलूरू में प्रबंधन के साथ यूनियन की बैठक हुई थी, जिसमें वीआरएस के लिए सहमति बनाने का प्रयास हुआ था। सूत्रों के अनुसार एचएमटी कर्मियों का वेतनमान 1992 के बाद से नहीं बढ़ा था।
विज्ञापन


अंदरखाने इस बात की मांग की जा रही थी कि 2007 के केंद्रीय वेतनमान देकर अगर वीआरएस दिया जाए तो विचार हो सकता है। 1992 के वेतनमान के अनुरूप वीआरएस मिलने पर कर्मियों को लगभग 15-16 लाख रुपए मिलते, जबकि 2007 के वेतनमान से 25 से 40 लाख रुपए मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंध निदेशक की ओर से पत्र आने पर खलबली

HMT company at rani bagh

प्रबंधन ने 2007 के केंद्रीय वेतनमान के अनुरूप वीआरएस देने का मन बना लिया है। प्रबंधन ने कर्मचारियों को नौ से 11 सितंबर (तीन दिन) तक का समय वीआरएस के लिए आवेदन करने को दिया था।

सूत्रों के अनुसार रानीबाग इकाई में प्रबंध निदेशक की ओर से पत्र आने पर खलबली मच गई। रानीबाग इकाई के 526 में 116 कर्मियों ने वीआरएस के लिए आवेदन किया है।

जबकि बंगलूरू की दो इकाईयों में कार्यरत सभी 48 कर्मियों, स्पेशल वाच केस डिवीजन के सभी 42 कर्मियों, तुंगपुर के 334 में 282 और वाच मार्केटिंग डिवीजन के 72 में से लगभग 57 कर्मियों ने वीआरएस के लिए आवेदन किया है।

आर्डिनेंस फैक्ट्री में मर्ज हो कारखाना

HMT company at rani bagh

एचएमटी इंप्लाइज यूनियन के महामंत्री प्रकाश मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि एचएमटी रानीबाग को आर्डिनेंस फैक्ट्री में मर्ज किया जाए। रानीबाग इकाई में नॉर्थ इंडिया में सबसे अच्छी मशीन और टूल रूम है।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी ने भी इसको आर्डिनेंस फैक्ट्री में मर्ज करने को कहा था। आर्डिनेंस फैक्ट्री बनने से लोगों को रोजगार मिलेगा।

उन्होंने कहा कि जो कर्मी वीआरएस लेना चाहते हैं वे स्वेच्छा से लें, लेकिन जो नौकरी करना चाहते हैं उन्हें सरकार अवसर दे। कारखाने में 10-12 साल से काम कर रहे कर्मचारी फैक्ट्री बंद होने से सड़क पर आ जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed