फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   HMIS training given to private hospitals listed under Ayushman Yojana

Dehradun News: आयुष्मान योजना में सूचीबद्ध निजी अस्पतालों को दिया एचएमआईएस का प्रशिक्षण

Wed, 04 Feb 2026 08:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 08:46 PM IST
विज्ञापन
HMIS training given to private hospitals listed under Ayushman Yojana
आयुष्मान योजना में सूचीबद्ध निजी अस्पतालों को दिया एचएमआईएस का प्रशिक्षण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर से आयुष्मान योजना में सूचीबद्ध निजी अस्पतालों को हॉस्पिटल मैनेजमेंट इंफार्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) का प्रशिक्षण दिया गया। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) की प्रबंधक प्रज्ञा पालीवाल ने कहा कि सभी अस्पतालों को अनिवार्य रूप से एचएमआईएस को लागू करना है।

बुधवार को एचएमआईएस का प्रशिक्षण देते हुए पालीवाल ने कहा कि राज्य मिशन निदेशक रीना जोशी के निर्देश पर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को एचएमआईएस के तहत डिजिटाइजेशन कर संचालित किया जाना है। इसमें लाभार्थियों की सुविधा के लिए स्कैन एंड शेयर को अनिवार्य रूप लागू करना है। आभा आईडी के माध्यम से अस्पतालों में पर्ची बनाने के लिए लगने वाली लाइनों से छुटकारा, हेल्थ रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने चिकित्सा संस्थानों को स्कैन एंड शेयर कराने के लिए केंद्र सरकार की ओर से मिल रहे प्रोत्साहन की जानकारी दी। इस मौके पर राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के निदेशक प्रशासन डॉ. डीपी जोशी, सूचना सुरक्षा अधिकारी रविंद्र पथानी, अमृत पोखरियाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed