{"_id":"66415aedff6c30e580054276","slug":"history-sheeter-arrested-for-buying-fake-notes-in-market-in-doon-dehradun-news-c-5-1-drn1013-411813-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: बाजार में नकली नोट खपाने की फिराक में घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर, पकड़ा गया तो सामने आया पूरा खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: बाजार में नकली नोट खपाने की फिराक में घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर, पकड़ा गया तो सामने आया पूरा खेल
Mon, 13 May 2024 07:59 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 07:59 AM IST
सार
आरोपी ने बताया कि नकली नोट वह नोएडा से लाकर उन्हें असली नोटों के साथ मिलाकर बाजार में चलाता है। आरोपी के खिलाफ पटेलनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
नकली नोट बरामद (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाजार में नकली नोट खपाने की फिराक में घूम रहे पटेलनगर कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 500 के दो नकली नोट बरामद हुए। आरोपी नोएडा से नकली नोट लेकर आया था।
विज्ञापन
आईएसबीटी चौकी इंचार्ज विजय प्रताप राही को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नकली नोट लेकर बाजार में घूम रहा है और उससे सामान खरीदने का प्रयास कर रहा है। चौकी इंचार्ज ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर एक दुकान से आरोपी अमित अग्रवाल निवासी मंडी कोटला चांदपुर, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी के पास से 500 के दो नकली नोट बरामद किए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह नकली नोट वह नोएडा से लाकर उन्हें असली नोटों के साथ मिलाकर बाजार में चलाता है। आरोपी अमित अग्रवाल के खिलाफ पटेलनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Board: परीक्षा में फेल छात्रों के लिए पास होने का मौका, अंक सुधार परीक्षा के लिए कर सकते हैं आवेदन
प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार ने बताया कि आरोपी अमित अग्रवाल के खिलाफ पटेलनगर कोतवाली में पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।