फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Hindu Parishad President Togadia Said Voting rights should not be given if there are more than two children

Haridwar: अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष तोगड़िया बोले- दो से अधिक बच्चे होने पर छिने वोट का अधिकार

Mon, 04 Dec 2023 11:24 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 04 Dec 2023 11:24 AM IST
सार

तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने जनसंख्या के असंतुलन से आने वाले खतरे और दुष्परिणामों को रोकने के लिए कड़ा जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की बात की।

विज्ञापन
Hindu Parishad President Togadia Said Voting rights should not be given if there are more than two children
कार्यक्रम में पहुंचे डॉ. प्रवीण तोगड़िया - फोटो : amar ujala

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि देश में दो से अधिक बच्चे होने पर 10 वर्ष का कठोर कारावास और वोट देने का अधिकार छीनने का कानून बनाया जाए। साथ ही समस्त सरकारी सुविधाएं रोकी जाएं। ताकि, देश में बढ़ रही जनसंख्या को नियंत्रण किया जा सके।

विज्ञापन

भूपतवाला के आश्रम में चल रही संगठन की तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक और दो दिवसीय कार्यकर्ता महासम्मेलन के समापन समारोह में डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने जनसंख्या के असंतुलन से आने वाले खतरे और दुष्परिणामों को रोकने के लिए कड़ा जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मथुरा की संपूर्ण जन्मभूमि का स्थान, काशी में नंदी महाराज और विश्वनाथ के बीच की दीवार हटाकर भव्य मंदिर निर्माण के लिए माता शृंगार गौरी की पूजा को हिन्दू समाज को तैयार रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Snowfall:  नीती घाटी और यमुनोत्री में बर्फबारी....तस्वीरों में देखें बर्फ से ढकी घाटी का ये खूबसूरत नजारा

उन्होंने कहा कि अयोध्या में करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र भगवान श्रीराम का मंदिर बन रहा है। इसके दर्शन करने के लिए वह भी कार्यकर्ताओं के साथ पांच जनवरी को अयोध्या जाएंगे। संगठन की ओर से देश-विदेश के हर जाति, भाषा, राज्य, पंथ, वर्ग के हर हिंदू के लिए काम किया जाएगा। छुआछूत मुक्त भारत, समरस-जातिभेद मुक्त समाज का निर्माण किया जाएगा। भारत को फिर से विश्व गुरु बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed